देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह का दावा, पांच-छह वर्ष में लखनऊ होगा देश का सबसे खूबसूरत शहर
लखनऊ में अटल बिहारी की जयंती पर विकास योजनाओं के उद्घाटन तथा शिलान्यास के कार्यक्रम के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ का सुनियोजित विकास किया जा रहा है।
लखनऊ, जेएनएन। नरेंद्र मोदी सरकार में गृह मंत्री तथा लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजनाथ सिंह को भरोसा है कि आने वाले पांच-छह वर्ष में लखनऊ की खूबसूरती की चर्चा दुनिया में होगी। अपने संसदीय क्षेत्र के चार दिवसीय दौरे पर आज राजनाथ सिंह ने लखनऊ में अनेक योजनाओं का लोकापर्ण तथा शिलान्यास किया।
लखनऊ में अटल बिहारी की जयंती पर विकास योजनाओं के उद्घाटन तथा शिलान्यास के कार्यक्रम के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ का सुनियोजित विकास किया जा रहा है। अब शहर को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। लखनऊ की खूबसूरती में चार-चांद लगेगा।
पांच से वर्ष में लखनऊ देश का सबसे खूबसूरत शहर होगा। कुडिय़ा घाट पर आयोजित इस कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने लखनऊ के विकास की 161 करोड़ की 576 योजनाओं का आज लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के साथ कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, आशुतोष टंडन, विधायक नीरज बोरा तथा भाजपा के अन्य नेता मौजूद थे।
इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने भाजपा नेता प्रत्यूष मणि त्रिपाठी की पत्नी को दस लाख रुपए का चेक और आवास दिया। भाजपा नेता की लखनऊ में इसी महीने के पहले हफ्ते में हत्या कर दी गई थी।