लखनऊ: कड़ी सुरक्षा के बीच 2880 स्थानों पर जलेगी होलिका, तैनात रहेंगे PAC जवान
विवादित स्थानों पर नजर रखने के लिए टीमें गठित पीएसी के जवान भी होंगे तैनात।
लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में होलिका दहन और होली के मद्देनजर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी के मुताबिक जिले में कुल 2880 स्थानों पर होलिका दहन होगी। इनमें कई विवादित स्थल भी चिह्नित किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर एलआइयू समेत अन्य पुलिस टीमें मुस्तैद रहेंगी।
एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले के सभी थाना प्रभारियों को होली से संबंधित कार्यक्रम स्थलों, होलिका दहन स्थल एवं जुलूस मार्ग समेत अन्य जगहों पर अलग-अलग टीमें लगाने के निर्देश दिए हैं। एलआइयू की 14 टीमें संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रहने वाले लोगों पर नजर रखेंगी। एसएसपी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 1809 और देहात में 1071 होलिका दहन स्थल हैं। सुरक्षा के लिहाज से 15 अस्पताल भी चिह्नित कर वहां पर सुरक्षाकर्मी तैनात करने की व्यवस्था की गई है।
कहां कितनी होलिका जलेगी
- पश्चिमी क्षेत्र : 564
- पूर्वी क्षेत्र : 418
- ट्रांस गोमती क्षेत्र : 512
- उत्तरी क्षेत्र : 315
- ग्रामीण क्षेत्र : 1071
इन क्षेत्रों में जुलूस
- चौक : दो
- सआदतगंज : एक
- अमीनाबाद : एक
- अलीगंज : एक
- जानकीपुरम : एक
- निगोहां : एक
- गोसाईगंज : एक
- मलिहाबाद : एक
- बीकेटी : एक
यहां हैं विवादित क्षेत्र
- ठाकुरगंज : एक
- बाजारखाला : एक
- पारा : एक
- सरोजनी नगर : एक
- मडिय़ांव : एक
- गाजीपुर : एक
- गुडंबा : एक
- इंदिरानगर : एक
- नगराम : एक
- निगोहां : एक
तैनात सुरक्षा बलों की संख्या
- सीपीएमएफ : दो कंपनी
- पीएसी : सात कंपनी
- एएसपी : 14
- सीओ : 17
- मोबाइल पार्टी : 25
- क्यूआरटी मोबाइल पार्टी : 42
- क्लस्टर मोबाइल : 265
- एलआइयू टीम : 14
- पिकेट : 212
- संवेदनशील स्थलों पर गारद : 24