लखनऊ में 25 March से चलेंगी रोडवेज की होली विशेष सेवाएं, जानिए किन शहरों के लिए शुरू होंगी बसें
होलिकोत्सव पर्व को लेकर राज्य सड़क परिवहन निगम तैयार हो गया है। रोडवेज की होली विशेष सेवाएं आगामी 25 मार्च से शुरू होंगी। दो अप्रैल तक लगातार ये सेवाएं लखनऊ क्षेत्र के सभी बस स्टेशनों से संचालित होंगी। क्षेत्र के अन्य जिलों से भी बसों का आवागमन रहेगा जारी।
लखनऊ, जेएनएन। होलिकोत्सव पर्व को लेकर राज्य सड़क परिवहन निगम तैयार हो गया है। रोडवेज की होली विशेष सेवाएं आगामी 25 मार्च से शुरू होंगी। दो अप्रैल तक लगातार ये सेवाएं लखनऊ क्षेत्र के सभी बस स्टेशनों से संचालित होंगी। इनमें आलमबाग, चारबाग, कैसरबाग और कमता स्थित अवध बस स्टेशन भी शामिल है। तकरीबन 310 अतिरिक्त बसों का संचालन लखनऊ रीजन करेगा।
इनमें एसी वॉल्वो, स्कैनिया, शताब्दी, जनरथ, पिंक के साथ-साथ साधारण बसों को भी लगाया जा रहा है।
लग्जरी सिगमेंट की बसें
- वॉल्वो-स्कैनिया-पांच
- पिंक-पांच
- शताब्दी-छह
- जनरथ-12
लखनऊ के चारों प्रमुख बस स्टेशन से चलने वाली सेवाएं
- लखनऊ से दिल्ली के लिए-60 बसें
- लखनऊ से वाराणसी-03
- लखनऊ से प्रयागराज-04
- लखनऊ से मथुरा-02
- लखनऊ से आगरा-02
- लखनऊ से जयपुर-02
- लखनऊ से गोरखपुर-35
- लखनऊ से आजमगढ़-25
- लखनऊ से बहराइच-20
- लखनऊ से गोंडा-15
- लखनऊ से बलरामपुर-10
- लखनऊ से हरदोई-05
- लखनऊ से कानपुर-20
- लखनऊ से सीतापुर-लखीमपुर-20
रायबरेली से दिल्ली वाया आगरा एक्सप्रेस वे-17
- रायबरेली से कानपुर-25
- रायबरेली से लखनऊ-45
क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ रीजन पल्लव बोस ने बताया कि होली पर्व नजदीक आ गया है। इससे देखते हुए परिवहन निगम प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। सर्वाधिक दबाव वाला रूट लखनऊ दिल्ली होगा, लिहाजा इस रूट पर सबसे ज्यादा सेवाएं लगाई गई हैं। लग्जरी सिगमेंट की बसों को भी रूट पर लाया गया है। इनमें खासतौर पर वॉल्वो, स्कैनिया, जनरथ, पिंक आदि कैटेगरी की बसों को भी लगाया गया है। इनकी सीटों के लिए यात्री अग्रिम बुकिंग करा सकते हैं।