विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट के लिए मची होड़, LDA के 4520 भूखंडों के लिए आए बंपर आवेदन

Published: Fri, 23 Oct 2026 05:30 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 23 Oct 2026 05:53 AM (GMT+05:30)

लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरुण विहार और नैमिष नगर आवासीय योजनाओं में भूखंडों के लिए जबरदस्त होड़ मची है, जहां 4520 भूखंडों के लिए बंपर आवेदन आए हैं।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. वरुण विहार, नैमिष नगर योजनाओं में भूखंडों की जबरदस्त होड़।

  2. एलडीए के 4520 भूखंडों के लिए बंपर आवेदन मिले।

  3. योजनाओं को आगरा एक्सप्रेसवे, ग्रीन कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। आगरा एक्सप्रेसवे की वरुण विहार योजना व सीतापुर रोड स्थित नैमिष नगर आवासीय योजना में भूखंड पाने के लिए आवेदकों के बीच होड़ मची है। अब तक वरुण विहार में पांच गुणा और नैमिष नगर के भूखंडों के सापेक्ष चार गुणा से अधिक आवेदन हो चुके हैं, जबकि अभी दो दिन और आवेदन होंगे। एलडीए दोनों योजनाओं के नए भूखंडों का जल्द पंजीकरण शुरू कराएगा।

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत लखनऊ विकास प्राधिकरण 24 सितंबर से वरुण विहार व नैमिष नगर योजना में भूखंड पाने के लिए पंजीकरण रहा है। 24 अक्टूबर को दोनों योजनाओं के 4520 भूखंडों की बुकिंग पूरी हो रही है। ज्ञात हो कि वरुण विहार योजना 6580 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही है। इसमें काशी और कैलाश खंड में 2847 भूखंडों की बुकिंग कराई जा रही है।

ऐसे ही सीतापुर रोड स्थित 3600 एकड़ क्षेत्र की नैमिष नगर योजना में 1673 सहित 4520 भूखंडों का पंजीयन खोला गया है। दोनों योजनाओं में विभिन्न आय वर्गों का ध्यान रखा गया है। इनमें 72 वर्ग मीटर से 450 वर्ग मीटर तक के भूखंड हैं, जो 18 मीटर से 45 मीटर चौड़ी सड़कों पर स्थित होंगे।

ये दोनों योजनाएं राजधानी के विस्तार को नई दिशा देंगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया, दोनों आवासीय योजनाओं में नए भूखंडों का पंजीकरण शुरू कराने की तैयारी है। वहीं, जो आवेदन हो चुके हैं उनकी नवंबर में ही लाटरी कराई जाएगी।

इस तरह हो रहे आवेदन

योजना विजिटर्स की संख्या बुकलेट खरीदी पंजीकरण पूरा
वरुण विहार 35820 22293 13309
नैमिष नगर 21753 13308 26

अदिति अपार्टमेंट के लिए 66 पंजीकरण

एलडीए ने अदिति अपार्टमेंट के लिए भी आवेदन मांगा है। इसके लिए 1936 विजिटर्स ने इसे देखा है, 427 बुकलेट खरीदी जा चुकी हैं, जबकि 66 अब तक पंजीकरण करा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे के दो लापता फोन खोलेंगे तस्करी और हनीट्रैप के राज, बुर्का पहनकर काट रही थी फरारी

नैमिष नगर तक ग्रीन कारिडाेर व आगरा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा वरुण विहार

एलडीए की वरुण विहार योजना को आगरा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए यूपीडा को पत्र भेजा गया है। इसी आवासीय योजना होकर ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे भी आगरा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा, जबकि नैमिष नगर के लिए ग्रीन कारिडोर के विस्तार का कार्य शुरू हो गया है, इससे दोनों योजनाओं की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।