विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Heavy Rain Effect In Lucknow: लखनऊ में Emerald Mall का मेन गेट धंसा, सड़क बनी गहरी खाई

By Vrinda SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 16 Sep 2022 01:30 PM (IST)

Heavy Rain Effect In Lucknow लखनऊ विकास प्राधिकरण के आशियाना स्थित नव निर्मित Emerald Mall में बड़ा हादसा होते होते ...और पढ़ें

लखनऊ में Emerald Mall का मेन गेट धंसा।
लखनऊ में Emerald Mall का मेन गेट धंसा।

लखनऊ, जागरण संवादाता। Lucknow Development Authority के आशियाना स्थित नव निर्मित Emerald Mall में बड़ा हादसा होते होते टल गया। दरअसल, भारी बारिश से माल का मेन गेट गहराई में धंस गया। मेन गेट गहराई में धंस जाने से मेन रोड और गेट के एंट्री पर गहरी खाई बन गई है। गेट से आवागमन रोक दिया गया है, मेन रोड में ट्रैफिक जारी है।