उत्तरी पश्चिमी हवाएं बढ़ा रहीं गर्मी और प्यास, चार दिन तक कोई राहत नहीं
उत्तरी पश्चिमी हवाओं से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दो अप्रैल तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। दो-तीन दिनों से पारा सामान्य से उपर ही चल रहा है।
By Nawal MishraEdited By: Published: Thu, 29 Mar 2018 05:48 PM (IST)Updated: Thu, 29 Mar 2018 10:47 PM (IST)
लखनऊ (जेएनएन)। मौसम का मिजाज दिन-ब-दिन तल्ख होता जा रहा है। गुरुवार को तापमान सामान्य से अधिक रहा। आने वाले दिनों में पारा और चढऩे की संभावना है। माना जा रहा है कि लगातार चल रही उत्तरी पश्चिमी हवाओं की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। आगामी दो अप्रैल तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। गत दो-तीन दिनों से पारा लगातार सामान्य से उपर ही चल रहा है।
गुरुवार को भी सुबह से ही आसमान साफ रहा और दिन भर चटख धूप निकली रही। वहीं दिन ढलने के बाद तापमान में तेजी से कमी आ जा रही है। कड़ी धूप की वजह से दिन में नमी की मात्रा भी काफी हो जा रही है। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले गर्मी में रोजाना इजाफा होने की संभावना है। आगामी दो अप्रैल तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें