Move to Jagran APP

25 और 26 दिसंबर को बदली रहेगी हजरतगंज की यातायात व्यवस्था

क्रिसमस डे-समारोह के मद्देनजर किया गया डायवर्जन। दोपहर तीन बजे से प्रभावी रहेगी डायवर्जन व्यवस्था।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 08:53 AM (IST)Updated: Tue, 25 Dec 2018 07:43 AM (IST)
25 और 26 दिसंबर को बदली रहेगी हजरतगंज की यातायात व्यवस्था
25 और 26 दिसंबर को बदली रहेगी हजरतगंज की यातायात व्यवस्था

लखनऊ, जेएनएन। हजरतगंज स्थित कैथेड्रल स्कूल में क्रिसमस आयोजन के मद्देनजर 25 और 26 दिसंबर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। डायवर्जन व्यवस्था दोपहर तीन बजे से प्रभावी रहेगी। कई मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग से जा सकेंगे। यह जानकारी रविवार शाम एएसपी ट्रैफिक रवि शंकर निम ने दी।

loksabha election banner

इधर नहीं जा सकेंगे

परिवर्तन चौक चौराहे से अल्का, मेफेयर तिराहे के रास्ते हजरतगंज चौराहे को।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहे से हिंदी संस्थान की ओर।

हिंदी संस्थान से मेफेयर की ओर।

मेफेयर तिराहे से अल्का तिराहे को।

अल्का तिराहे से बैंक ऑफ इंडिया तिराहे को।

बैंक ऑफ इंडिया तिराहे, लीला सिनेमा तिराहा से अल्का एवं कैथेड्रल स्कूल की ओर।

डनलप तिराहे से बैंक ऑफ इंडिया, अल्का तिराहे को।

हजरतगंज चौराहे से अल्का, मेफेयर तिराहे को।

इधर से जा सकेंगे

कैसरबाग अशोक लाट चौराहा अथवा चिरैयाझील, सिकंदरबाग चौराहे के रास्ते।

स्टेट बैंक, चिरैयाझील, सहारागंज एवं सिकंदरबाग के रास्ते।

चिरैयाझील के रास्ते।

लालबाग, वाल्मीकि मार्ग, ङ्क्षहदी संस्थान के रास्ते।

हजरतगंज अथवा मेफेयर तिराहे के रास्ते।

नवल किशोर रोड, लॉरेंस टेरेंस कॉलोनी के रास्ते।

सप्रू मार्ग, सहारागंज के रास्ते।

सिकंदरबाग से कैपिटल तिराहे के रास्ते।

यहां पूरी तहर से प्रतिबंधित रहेगें वाहन

मेफेयर तिराहे से अल्का तिराहा, बैंक ऑफ इंडिया तिराहा एवं मजार चौराहे की बीच पूरी तरह से वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

नो पार्किंग जोन : हजरतगंज चौराहे से अल्का, मेफेयर तिराहा एवं अल्का तिराहे से बैंक ऑफ इंडिया, शाहनजफ रोड मजार चौराहे तक किसी भी प्रकार के वाहनों का पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।

पार्किंग जोन : कार्यक्रम में आने वाले लोगों के वाहन सेंट फ्रांसिस स्कूल के अंदर एवं बाहर सड़क किनारे एक लाइन में खड़े किए जाएंगे।

प्रतिबंधित मार्ग से निकाले जाएंगे इमरजेंसी वाहन

वीआइपी आगमन के दौरान कई मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। पर आवश्यकता पडऩे पर इमरजेंसी वाहन स्कूल की गाडिय़ां, फायर, एंबुलेंस एवं शव वाहनों को प्रतिबंधित मार्ग से भी निकाला जाएगा। पर इसके लिए संबंधित व्यक्ति को ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 0522-2483800 पर फोन कर सूचना देना होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.