Move to Jagran APP

Lucknow News: शराब के नशे में मस्ती करना पड़ा भारी, गोमती नदी में डूबे तीन युवक, दो के शव बरामद

पौराणिक तीर्थ चंद्रिका देवी मंदिर गोमती नदी से तीन दिशाओं से घिरा है। तीर्थ के पश्चिम और दक्षिण पूरब में नदी पर कई घाट हैं। इन घाटों पर अमावस्या नवरात्र छोडकर सन्नटा रहता है। जिस कारण युवक नदी में नहाने गहरे पानी तक चले जाते हैं।

By Vikas MishraEdited By: Published: Wed, 06 Jul 2022 03:42 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jul 2022 07:02 PM (IST)
Lucknow News: शराब के नशे में मस्ती करना पड़ा भारी, गोमती नदी में डूबे तीन युवक, दो के शव बरामद
पीएसी का बाढ़ राहत दल एक युवक की तलाश कर रही है

लखनऊ, संवाद सूत्र। विकास नगर से अदित्य और रज्जी अपने दोस्तों के साथ रामघाट पर बर्थ डे पार्टी मनाने आये थे। गोमती नदी पर बने पुल के साथ पहले सभी ने शराब की पार्टी मनाई फिर गोमती नदी में नहाने लगे। नदी की गहराई का अंदाजा न लगा पाने से तीन लोग पानी की तेज धार में डूब गये। पीएसी के बाढ़ राहत दल ने गोताखोरों की मदद से दो के शव बरामद किया है। तीसरे की तलाश जारी है। 

prime article banner

बीकेटी थाना क्षेत्र में चंद्रिका देवी तीर्थ के निकट गोमती नदी के राम घाट पुल के 8-9 लड़कों ने पहले शराब पी। फिर नदी में घुसकर मौज मस्ती करने लगे थे। नदी की तेज धारा में न तो गहराई का अंदाजा लगा सके और न ही नशे में खुद को संभाल सके। तीन लड़के जब डूबने लगे तो उनके अन्य साथी कपड़े समेट कर मोटरसाइकिल से भाग निकले। इस घटना की सूचना के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश कराई लेकिन देर रात तक कुछ पता नहीं चल सका।

बुधवार की सुबह पीएससी के 32 वीं बटालियन के बाढ़ राहत दल के एचसीपी उमेश पांडे की टीम ने गोता खोर सुंदर और राकेश के साथ नदी में तलाश शुरू की। करीब ढाई घंटे की मेहनत के बाद दो के शव मिल गये तीसरे की तलाश जारी है। उधर गोमती नदी में लड़कों के डूबने की खबर से विकास नगर से पहुंचे अर्जुन ने एक शव की पहचान अपने लड़के सुमित के रुप में की। डूबने वालों में दूसरा चंद्रिका प्रसाद गौतम का लड़का अभिषेक है। तीसरा स्व गुड्डू का लड़का आदित्य है जिसकी नदी में तलाश जारी है। बीकेटी के थाना प्रभारी जीतेंद्र प्रताप सिंह ने बताया दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

दोस्तों के साथ बर्थ डे पार्टी मनाने आये थे युवकः लखनऊ के विकास नगर से स्व. गुड्डू का लड़का आदित्य और मेवालाल का लड़के रज्जी दोनो अपने जन्म दिन की पार्टी मनाने अपने दोस्तों के साथ यहां आये थे। विकास नगर सेक्टर आठ निवासी महेंद्र के लड़के सौरभ ने बताया वह अपने दोस्त, गोलू, रवी, सतेंद्र, आयुष, सुमित, अभिषेक, आदित्य के साथ सभी ने पुल के नीचे बैठकर शराब पी फिर नदी में नहाने लगे। इसी दौरान सुमित,अभिषेक,और आदित्य तीनों डूब गये। डरकर वह लोग मोटरसाइकिलों से भाग निकले थे।

गोमती नदी के घाटों पर नहीं होती निगरानीः पौराणिक तीर्थ चंद्रिका देवी मंदिर गोमती नदी से तीन दिशाओं से घिरा है। तीर्थ के पश्चिम और दक्षिण पूरब में नदी पर कई घाट हैं। इन घाटों पर अमावस्या नवरात्र छोडकर सन्नटा रहता है। जिस कारण युवक नदी में नहाने गहरे पानी तक चले जाते हैं। इन घाटों पर मेला विकास समिति और पुलिस के द्वारा निगरानी रखी जाय तो ऐसी घटनाएं बहुत कुछ रुक सकती हैं।

घाटों की होगी निगरानीः एएसपी डा ह्यदेश कठेरिया ने बताया ऐसी घटनाएं न हो इसके लिये मेला विकास समिति को कहा गया है घाटों पर बोर्ड लगवायें। बीकेटी के थाना प्रभारी और चंद्रिका देवी चौकी प्रभारी को निर्देश दिये गये हैं, पुलिस घाटों पर समय समय पर गश्त करे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.