Move to Jagran APP

Hathras Case: CBI की चार्जशीट के बाद प्रियंका व अखिलेश का Yogi आदित्यनाथ सरकार पर हमला

CBI Filed Charge sheet सीबीआइ की इस चार्जशीट में आरोपितों के खिलाफ मामला बनाने के बाद विपक्ष ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला। भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 18 Dec 2020 07:29 PM (IST)Updated: Sat, 19 Dec 2020 10:18 AM (IST)
Hathras Case: CBI की चार्जशीट के बाद प्रियंका व अखिलेश का Yogi आदित्यनाथ सरकार पर हमला
प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव

लखनऊ, जेएनएन। हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के बूलगढ़ी गांव में दलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद मौत के मामले में सीबीआइ ने शुक्रवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। सीबीआइ की इस चार्जशीट में चारों आरोपितों के खिलाफ गंभीर मामला बनाने के बाद विपक्ष ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

loksabha election banner

हाथरस में कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में करीब दो महीने बाद सीबीआई शुक्रवार को चार्जशीट दाखिल कर दी। सीबीआई ने 22 सितंबर को पीड़िता के आखिरी बयान को आधार बनाते हुए चार्जशीट दाखिल की है और इसके बाद का निर्णय कोर्ट के ऊपर छोड़ा है। इस केस की जांच अधिकारी सीमा पाहुजा और सीबीआई के अफसर आज हाथरस जिला कोर्ट पहुंचे। सीबीआई ने एससी/एसटी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लिया है। इसको लेकर प्रियंका गांधी के साथ ही अखिलेश यादव ने इसको लेकर ट्वीट किया है।

प्रियंका ने कहा कि एक तरफ सरकार सरंक्षित अन्याय था। दूसरी तरफ परिवार की न्याय की आस थी। हाथरस में पीड़िता का शव जबरदस्ती जला दिया गया।

पीड़िता को बदनाम करने की कोशिशें हुईं। परिवार को धमकाया गया, लेकिन अंतत: सत्य की जीत हुई।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी हाथरस केस पर सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है कि अखिलेश यादव ने लिखा कि हाथरस कांड में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी जनता, विपक्ष व सच्चे मीडिया के दबाव से सीबीआई जांच बैठानी ही पड़ी।

अब पीड़िता के अंतिम बयान के आधार पर चारों अभियुक्तों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई है। भाजपा सरकार से बिना लड़े कुछ भी नहीं मिलता न इंसाफ, न हक।

गौरतलब है कि हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के बूलगढ़ी गांव में 14 सितंबर को पीडि़ता अपने गांव के ही खेत में गंभीर हालत में मिली थी। इसके बाद में उसे अलीगढ़ के अस्पताल और उसके बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पीडि़ता ने अपने ही गांव के चार लड़कों पर गंभीर आरोप लगाया था। पुलिस ने चारों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया था। 

यह भी पढ़ें: हाथरस कांड के चारों आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, छेड़छाड़ व एससी-एसटी एक्ट; चार्जशीट दाखिल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.