Move to Jagran APP

Har Ghar Tiranga Abhiyan: लखनऊ में एनसीसी कैडेटों ने निकाली तिरंगा यात्रा, घरों पर झंडा फहराने का दिया संदेश

Har Ghar Tiranga Abhiyan हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को एनसीसी कैडेटों ने कमान संभाला। अपने हाथों में तिरंगा लहराते हुए लोगों से मिले तो जय हिंद भारत माता की जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। वहीं लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।

By Vrinda SrivastavaEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 03:25 PM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 03:25 PM (IST)
Har Ghar Tiranga Abhiyan: लखनऊ में एनसीसी कैडेटों ने निकाली तिरंगा यात्रा, घरों पर झंडा फहराने का दिया संदेश
Har Ghar Tiranga Abhiyan: लखनऊ में एनसीसी कैडेटों ने निकाली तिरंगा यात्रा.

लखनऊ, जागरण संवाददाता। रक्षाबंधन के पर्व पर जहां बहनें अपने भाईयों के हाथोंं में रक्षा सूत्र बांधकर उनकी कुशलता के लिए प्रार्थना कर रहीं हैं, तो दूसरी ओर लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस से पहले ही जगह जगह तिरंगा झंडा लहरा रहा है। इस बार हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को एनसीसी कैडेटों ने कमान संभाला। जब अपने हाथों में तिरंगा लहराते हुए वह लोगों से मिले तो जय हिंद, भारत माता की जयकारे लगाते हुए कैडेट आगे बढ़े। वहीं लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।

loksabha election banner

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव समिति, एनसीसी 67 यूपी बटालियन और 20 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय सिंह के निर्देशन में किया गया। सुबह साते बजे से विश्वविद्यालय के गौतम बुद्ध केंद्रीय पुस्तकालय से अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

इसके अलावा हर घर तिरंगा प्रभात फेरी का भी आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा में कुलपति समेत विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, एनसीसी कैडेट्स और स्वयं सेवा योजन के स्वयंसेवी व स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा पकड़ विश्वविद्यालय के आडिटोरियम तक पैदल मार्च निकाला। आडिटोरियम पहुंच कर कुलपति ने तिरंगे का भी वितरण किया गया।

लोगों से अपील किया गया है कि वह अपने घर पर तिरंगा फहराए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. आरपी सिंह, प्रो. विक्टर बाबू, प्रो. बीएन दूबे, प्रो. शिल्पी वर्मा, एसोसिएट एनसीसी अधिकारी कैप्टन डा. राजश्री, एसोसिएट एनसीसी आधिकारी मनोज डडवाल, डा. रचना गंगवार, डा. नरेंद्र, डा. पवन कुमार चौरसिया, डा. शरद सोनकर, डा. अनिल यादव, डा. रवि शंकर वर्मा व विश्वविद्यालय के विद्यार्थी भी शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.