Move to Jagran APP

हज यात्री हमेशा साथ रखें अपना 'ई-ब्रेसलेट', ये है खूबियां Lucknow News

लखनऊ में हज यात्रियों के लिए काउंसिल जनरल ऑफ इंडिया ने जारी की गाइडलाइन।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Mon, 08 Jul 2019 08:24 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jul 2019 08:21 AM (IST)
हज यात्री हमेशा साथ रखें अपना 'ई-ब्रेसलेट', ये है खूबियां Lucknow News
हज यात्री हमेशा साथ रखें अपना 'ई-ब्रेसलेट', ये है खूबियां Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। सऊदी अरब में हज के दौरान यात्रियों को हर समय अपने साथ पहचान-पत्र, ई-ब्रेसलेट, पासपोर्ट व वीजे की कॉपी रखनी होगी। उड़ान रवानगी से पहले यात्रियों को सऊदी अरब का सिमकार्ड दिया जाएगा, जिसको जद्दाह एयरपोर्ट पहुंचकर फिंगर प्रिंट लेने के बाद एक्टीवेट किया जा सकेगा। एक्टीवेट करने के लिए यात्रियों के पास वीजे की कॉपी और सिमकार्ड का कवर होना चाहिए।

loksabha election banner

प्रदेश से हज यात्रा पर रवाना होने वाले करीब 32 हजार हज यात्रियों के लिए काउंसिल जनरल ऑफ इंडिया जद्दाह ने सोमवार को गाइड लाइन जारी कर दी है। उप्र राज्य हज समिति के सचिव राहुल गुप्ता ने बताया कि लगेज के अलावा हज यात्री अपने साथ एक हैंडबैग में डॉक्टर के पर्चे के साथ दवाएं, एक जोड़ी कपड़ा, एक जोड़ी चप्पल, पासपोर्ट, वीजा, हेल्थ वैक्सीनेशन कार्ड अपने साथ जरूर रखें। हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से हज उड़ान स्थल पर यात्रियों को बैगेज टैग उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे सामान पर लगाना होगा। इससे मक्का, मदीना में पहुंचकर उनके सामान की पहचान आसानी से की जा सकेगी। यात्री केवल स्टैंडर्ड बैगेज ही ले जा सकेंगे, जिसमें 22-22 किग्रा. के दो सूटकेस व दस किग्रा. का एक हैंड बैग शामिल है। वापसी के समय यात्रियों को पांच लीटर का आबे जमजम कैन दिया जाएगा। 

यात्रियों का मददगार बनेगा 'एप

काउंसिल जनरल ऑफ इंडिया ने हज यात्रियों की सुविधा के लिए एक मोबाइल एप भी शुरू किया है। मोबाइल एप के जरिये अपने सवालों के जवाब भी जान सकते हैं। इसके साथ सऊदी अरब में क्या करें और क्या न करें इसकी भी जानकारी ले सकते हैं। यह एप उर्दू, ङ्क्षहदी व अंग्रेजी तीनों भाषा में है। इमरजेंसी टोल फ्री नंबर 8002477786 पर कॉल कर इंडियन हज कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा यात्रियों की सहायता के लिए व्हाटसएप नंबर 00966543891481 भी जारी किया गया है। 

यह हैं प्रतिबंधित, पकड़े गए तो होगी सजा  

यात्री अपने साथ खशखश, वियाग्रा टेबलेट, सिंथेटिक काफूर, सिस्टोन, खमीरा, गुटखा, खैनी गुल, पिपरमिंट, नार्कोटिक्स, राजनीतिक साहित्य फोटोग्राफ्स ले जाना सख्त मना है। इसके अलावा यात्री वापसी में अपने साथ सोना, आभूषण, कीमती सामान नहीं ले आ सकते हैं। सऊदी अरब में अतिरिक्त रियाल क्रय करने पर यात्रियों को अपने साथ पैन कार्ड रखना जरूरी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.