Move to Jagran APP

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- सिर्फ गुरु नानक देव में था बाबर को जाबर कहने का साहस

प्रार्थना सभा के बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एशिया और उसके आसपास के बड़े भूभाग पर गुरू नानक देव ने अपने कीर्तन के माध्यम से लाखों लोगों को सदाचार का पाठ पढ़ाया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 23 Nov 2018 01:17 PM (IST)Updated: Sat, 24 Nov 2018 08:25 AM (IST)
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- सिर्फ गुरु नानक देव में था बाबर को जाबर कहने का साहस
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- सिर्फ गुरु नानक देव में था बाबर को जाबर कहने का साहस

लखनऊ (जेएनएन)। राज्यपाल राम नाईक के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव में उनको नमन किया। लखनऊ में डीएवी कॉलेज के मैदान में समारोह आयोजित किया गया था। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिखों के महान संत गुरु नानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला।

loksabha election banner

डीएवी कॉलेज मैदान में आयोजित गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव में राज्यपाल राम नाईक के साथ सीएम योगी अदित्यनाथ पहुंचे। प्रार्थना सभा के बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एशिया और उसके आसपास के बड़े भूभाग पर गुरू नानक देव ने अपने कीर्तन के माध्यम से लाखों लोगों को सदाचार का पाठ पढ़ाया। उस दौर में भी वह सीधा बोलते थे और बाबर को जाबर कहने की चेष्टा सिर्फ नानक देव ही कर सकते थे।

उन्होंने कहा कि गुरु नानक की वाणी में लोक कल्याण के भाव छुपे हैं। यह भाव आज 550 वर्ष के बाद में उनके विचार में दिखाई पड़ रहे हैं। उन्होंने लोक कल्याण के लिए अपने सत्संग और प्रवचन दिए और अनेक यात्राएं की। एशिया और यूरोप के एक बड़े भूभाग को कीर्तन और यात्राओं के माध्यम से कृतार्थ किया। 50वां वर्ष पहले गुरु नानक साहब ने अवतार लिया, आप सबके जीवन में तमाम खुशियां हैं, मानवता के कल्याण के लिए उन्होंने अवतार लिया था।

सिख धर्म की रक्षा में उनकी भूमिका को नकारा नही जा सकता। खालसा पंथ की ही कृपा है कि लंगर में जाति धर्म से ऊपर उठ कर सेवा की जाती है। आजाद भारत के बाद पंजाब ने विश्व को कृषि की आत्मनिर्भरता के बारे में बताया।

गुरु नानक देव सहित सभी गुरुओं के कार्यस्थल का कॉरिडोर बनाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय को भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काफी सराह और उनका आभार जताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार भी उनके ऐसे प्रस्ताव पर विचार करेगी। 

राज्यपाल राम नाईक ने जो बोले सो निहाल से अपना संबोधन शुरु किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो कहा वह सही है, लेकिन मैंने ही मुख्यमंत्री को नियुक्त किया है। मेरी उम्र 84 साल हो गई है। पहली बार प्रदेश को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो अब तक सबसे अलग है। योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की दीपावली मनाने का कार्य किया है। प्रकाश पर्व के बारे मे जो कुछ कहा वह भी जुदा बात है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव ने देश को समानता का संदेश दिया था। इस अवसर पर लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया के साथ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद थे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.