विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat Election: CM योगी आदित्यनाथ के रोड शो में गोधरा की धरा पर सजा भगवा रंग, गूंजा-मंदिर अब बनने लगा है...

By Umesh TiwariEdited By:
Published: Tue, 29 Nov 2022 06:13 PM (IST)

Gujarat Assembly Election 2022 गुजरात में पांचवें दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोधरा विधानसभा क्षेत्र में चंद्र ...और पढ़ें

Gujarat Assembly Election 2022: सीएम योगी ने गोधरा विधानसभा क्षेत्र में किया विशाल रोड शो।
Gujarat Assembly Election 2022: सीएम योगी ने गोधरा विधानसभा क्षेत्र में किया विशाल रोड शो।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात विधानसभा के चुनाव प्रचार के दौरान मंगलवार को गोधरा की धरा पर रोड शो किया। यहां से भाजपा ने चंद्र सिंह राउल को मैदान में उतारा है। गोधरा की सड़कों पर मंदिर अब बनने लगा है, भगवा रंग सजने लगा है, गीत के जरिए श्रीराम मंदिर निर्माण के वाहक योगी आदित्यनाथ का अभूतपूर्व स्वागत किया। जहां भी नजर गई, गगनचुंबी नारों, पीले पुष्प, केसरिया गुब्बारा, टोपी, पट्टे से पटी गोधरा ने योगी का पग-पग पर इस्तकबाल किया। योगी आदित्यनाथ ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो का आगाज किया।

रामभक्तों के बलिदान की धरती को जय श्रीराम

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में रामभक्तों के बलिदान की धरती गोधरा की जनता को जयश्री राम किया। कहा कि इस जिले में पवित्र शक्तिपीठ पावागढ़ सनातन हिंदू धर्म की आस्था का प्रतीक है। रोड शो की भव्यता देख सीएम योगी ने गोधरावासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गुजरात विपरीत परिस्थितियों से आगे बढ़ा है और देश को नेतृत्व दिया है। कांग्रेस के समय रोज आतंकी घटनाएं होती थीं। 20 वर्ष पहले रामभक्तों का गोधरा में बलिदान हुआ। गुजरात में अब हर कोई सुरक्षित है। राम मंदिर गोधरा के रामभक्तों की भावनाओं का सम्मान है। गोधरा परिवर्तनकारी धरती है। हर बीमारी का उपचार हमारे पास है। भाजपा जीत रही पर यह सामान्य नहीं, असामान्य जीत होनी चाहिए।

हर आंख में रही ललक, बाबा की मिल जाए झलक

रोड शो के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ की झलक पाने को लोग छतों और रोड पर खड़े रहे। पूरा गोधरा योगी योगी से गूंजता रहा। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता की जबरदस्त भीड़ रही। लोग योगी आदित्यनाथ की झलक अपने मोबाइल में कैद करते रहे। योगी ने भी उन्हें निराश नहीं किया, बल्कि मुस्कुरा कर सभी का अभिवादन किया। लोगों के उत्साह को देखते हुए स्थानीय पुलिस-प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

श्रीराम का नाम पूरा पाकिस्तान बोलेगा

रोड शो के दौरान हिंदुस्तान का बच्चा-बच्चा हर जवान बोलेगा, जयश्री राम का नाम भी पूरा हिंदुस्तान बोलेगा, शिखर हिमालय की चोटी पर केसरिया लहराएंगे, मंदिर अब बनने लगा है-भगवा रंग चढ़ने लगा है, मुझे चढ़ गया भगवा रंग रंग, मिलकर बोलो जय श्रीराम, हिंदू जगाने आया हूं मैं हिंदू जगाकर आऊंगा आदि गीतों के जरिए युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों ने राम मंदिर के निर्माण में अग्रणी भूमिका के वाहक योगी आदित्यनाथ का गोधरा की धऱती पर जोरदार स्वागत किया।