Move to Jagran APP

UP News: विदाई से पहले दूल्हे की गिर गई विग, गंजा पति देखकर भड़की दुल्हन ने साथ जाने से किया इनकार

UP News कानपुर से उन्नाव बरात आई थी। शादी की रस्में हो रही थी कि अचानक दूल्हे को चक्कर आने से वह बेहोश होकर गिर गया और उसकी विग निकल गई। यह देख लड़की वाले आगे की रस्में वहीं रोक शादी से इन्कार कर दिया।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 06:46 PM (IST)Updated: Mon, 23 May 2022 05:04 PM (IST)
UP News: विदाई से पहले दूल्हे की गिर गई विग, गंजा पति देखकर भड़की दुल्हन ने साथ जाने से किया इनकार
कानपुर से आयी थी बरात, शादी में खर्च रुपये लौटाने पर दोनों पक्षों में बनी सहमति।

लखनऊ, जेएनएन। यदि आप हिंदी फिल्म देखने के शौकीन हैं तो फिल्म 'बाला' की कहानी जरूर याद होगी। उस फिल्म में गंजे दूल्हे को विग गिरने के कारण दुल्हन से दूर होना पड़ता है। कुछ ऐसी ही घटना उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में सफीपुर क्षेत्र के एक गांव में हुई जहां विदाई से पहले चक्कर आने पर दूल्हे की विग नीचे गिर पड़ी। हकीकत देख कन्या पक्ष ने दुल्हन विदा करने से इन्कार कर दूल्हे व पिता को बंधक बना लिया। बाद में शादी में खर्च रुपये लौटाने पर सहमति बनी और कानपुर से आयी बरात बिना दुल्हन लौट गई।

loksabha election banner

दरअसल, उन्नाव जिले के सफीपुर क्षेत्र के एक गांव में कानपुर निवासी बैंक कर्मी ने अपने पुत्र की शादी तय की थी। दूल्हे के सिर पर बाल नहीं थे, जिससे गंजापन छिपाने के लिए वो विग पहनता था। इसकी जानकारी कन्या पक्ष को नहीं थी। क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार रात बारात आई थी। धूमधड़ाके से पहुंची बरात का लड़की वालों ने जोरदार स्वागत किया।

देर रात फेरों समेत अन्य रस्में पूरी हुईं। भोर में दूल्हे को घर की महिलाएं दही खिलाने की रस्म कर रहीं थीं, तभी अचानक दूल्हे को चक्कर आने से वह बेहोश होकर गिर गया। जमीन पर गिरे दूल्हे को देखकर लड़की के भाई ने दूल्हे के सिर पर जैसे ही हाथ मला तो उसके हाथ में दूल्हे की विग आ गई। दूल्हे के सिर पर बाल नहीं थे, यह देखकर लड़की वाले हैरान रह गए।

दूल्हे की विग नीचे गिरने पर सिर पर बाल नहीं देख कन्या पक्ष के लोग भड़क गए। आगे की रस्में वहीं रोक शादी से इन्कार कर दिया। परिवार के लोगों ने दूल्हे के पिता से धोखा देने की बात कह कर बंधक बना लिया। मामला बढ़ने पर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

परियर चौकी प्रभारी रामजीत यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। सुबह पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष के बीच सुलह हो गई। वधू पक्ष की ओर से खर्च की गई 5.66 लाख रुपये वर पक्ष अदा कर बिना दूल्हन के कानपुर रवाना हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.