Move to Jagran APP

राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी दीवाली की बधाई

राज्यपाल ने कहा कि प्रकाश के इस पर्व को लोग बहुत धूमधाम से मनाने के साथ ही इस पर्व की महत्ता को आत्मसात करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली पर लोग समाज को रोशन करने का काम करें।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 30 Oct 2016 11:52 AM (IST)Updated: Sun, 30 Oct 2016 01:07 PM (IST)
राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी दीवाली की बधाई

लखनऊ (जेएनएन)। राज्यपाल राम नाईक के साथ ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के निवासियों को प्रकाश के पर्व दीपावली भी बधाई दी है। राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री के साथ ही समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव तथा बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भी दीपावली पर प्रदेश के लोगों को शुभकामना दी है।

loksabha election banner

राज्यपाल ने कहा कि प्रकाश के इस पर्व को लोग बहुत धूमधाम से मनाने के साथ ही इस पर्व की महत्ता को आत्मसात करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली पर लोग समाज को रोशन करने का काम करें।

पढ़ें- दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का समय 5.45 से 8.30 तक

दीपावली के पर्व पर आज प्रदेश भर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हैं। हर जिले में फायर ब्रिगेड को अलर्ट पर रखा गया है। अस्पतालों में इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया गया हैं। आज आई सर्जन और सर्जन 24 घंटे तक आन कॉल रहेंगे। देहात क्षेत्र में मौजूद स्वास्थ्य केंद्रों में भी सीएमओ ने चिकित्सकों को उपस्थित रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

पढ़ें- शहीद के गांव में नहीं मनेगी दीपावाली, पाकिस्तान से बदला लेंगी बेटियां

दीपावली पर्व को लेकर लोग खासे उत्साहित रहते हैं। इसी कारण लोग तेज आवाज वाले पटाखों को पसंद करते हैं, जिसकी चपेट में आकर कई दफा लोग गंभीर रूप से झुलस जाते हैं ।

पढ़ें- दिवाली में बच्चों को पटाखों से रखें दूर, आंखों का रखें खास ख्याल

इसके मद्देनजर जिला अस्पताल में व्यवस्था दुरस्त कर दी गई हैं।दीवाली के अवसर पर किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.