जमीनी विवाद में पोते ने दादी और बाबा को कुल्हाड़ी से काटा, चार को किया जख्मी Amethi News
अमेठी में जमीन के लालच में पोते ने दादी और बाबा की हत्या की और चार लोगों को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया।
अमेठी, जेएनएन। जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जमीनी विवाद को लेकर एक पोते ने रिश्ते की दादी और बाबा को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वहीं बीच में आई चार महिलाओं को हमला कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। वहीं हत्या करके आरोपित मौके से फरार हो गया।
यह है मामला
मामला थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के गोयन गांव का है। यहां का निवासी मुनव्वर पुत्र गफ्फार का रिश्तेदारों से कई सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से कई बार मामला झगड़े तक पहुंचा। वहीं शुक्रवार दोपहर मुनव्वर घर में घुसा और बुजुर्ग दंपती वाजिद अली व उनकी पत्नी समीना को कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। वहीं दोनों को बचाने आई चार महिलाओं को भी कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। हमले में मोमिना पत्नी अकबर अली, फातिमा, नहरुल पुत्री अकबर अली, जहरुल पुत्री अकबर अली घायल हो गईं। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। हत्यारोपी मुनव्वर सभी को घायल कर मौके से फरार हो गया। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर घर में भीड़ जुट गई। वहीं पुलिस को फोन कर सूचित किया गया। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस
घटना के बाद मौके पर एएसपी दयाराम सरोज व क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने हत्या की वजह जमीनी विवाद हत्या बताई है।