Move to Jagran APP

राज्यपाल राम नाईक ने स्टार लगाकर कुलदीप सिंह का किया सम्मान

राजभवन में राज्यपाल राम नाईक ने विशिष्ट जनों की मौजूदगी में निरीक्षक कुलदीप सिंह के कंधों पर इंस्पेक्टर का स्टार सुशोभित किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 04 Mar 2018 02:06 PM (IST)Updated: Sun, 04 Mar 2018 03:16 PM (IST)
राज्यपाल राम नाईक ने स्टार लगाकर कुलदीप सिंह का किया सम्मान
राज्यपाल राम नाईक ने स्टार लगाकर कुलदीप सिंह का किया सम्मान

लखनऊ (जेएनएन)। राजभवन लखनऊ में तैनात निरीक्षक कुलदीप सिंह की सफलता में एक नया आयाम जुड़ गया। 2005 बैच के दारोगा कुलदीप सिंह ने अपनी रचित कविता से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वैंकैया नायडू के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना मुरीद बनाया है।

loksabha election banner

कुलदीप सिंह चंद रोज पहले ही उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत हुए हैं। कल राजभवन में राज्यपाल राम नाईक ने विशिष्ट जनों की मौजूदगी में निरीक्षक कुलदीप सिंह के कंधों पर इंस्पेक्टर का स्टार सुशोभित किया। कुलदीप सिंह राजभवन में तैनाती से पूर्व लखनऊ के विभिन्न थानों में तैनात रह चुके हैं।

कुलदीप सिंह समर्पित एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी होने के साथ-साथ एक सुहृदय कवि भी है। कुलदीप सिंह ने अनेक अवसरों पर अपनी कविताओं का पाठ किया।

राजभवन में आने वाले विशिष्ट महानुभावाओं जैसे राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री के साथ कई राज्यपाल को उनके आगमन पर कुलदीप सिंह उनके ऊपर स्वागत कविता भेंट कर चुके है। कुलदीप सिंह ने उत्तर प्रदेश गीत भी लिखा है। जिसको प्रख्यात गायक सोनू निगम ने अपना स्वर दिया है। इस गीत को उत्तर प्रदेश दिवस 24 जनवरी को लांच किया गया था। इसको उप राष्ट्रपति वैंकैया नायडू ने लांच किया था और कुलदीप सिंह को सम्मान भी दिया था।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.