Move to Jagran APP

राज्यपाल राम नाईक ने बाढ़ राहत सामग्री को झण्डी दिखाकर रवाना किया

राज्यपाल राम नाईक ने उम्मीद संस्था की बाढ़ पीडि़तों के लिए भेजी जा रही राहत सामग्री के दो वाहनों को झण्डी दिखाकर आज राजभवन से रवाना किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 31 Aug 2017 02:06 PM (IST)Updated: Thu, 31 Aug 2017 02:09 PM (IST)
राज्यपाल राम नाईक ने बाढ़ राहत सामग्री को झण्डी दिखाकर रवाना किया
राज्यपाल राम नाईक ने बाढ़ राहत सामग्री को झण्डी दिखाकर रवाना किया

लखनऊ (जेएनएन)। राज्यपाल राम नाईक ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाढ़ से पीडि़त जिलों के लिए राहत सामग्री रवाना की। राजभवन से उन्होंने राहत सामग्री भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

loksabha election banner

राज्यपाल राम नाईक ने उम्मीद संस्था की बाढ़ पीडि़तों के लिए भेजी जा रही राहत सामग्री के दो वाहनों को झण्डी दिखाकर आज राजभवन से रवाना किया। राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि जब कोई कठिनाई में होता है तब दूसरे लोगों ने उनकी सहायता के लिए बिना मांगे स्वयं कुछ भेज दिया यह एक सुखद अनुभूति प्राप्त करने वालों के लिए भी होती है। वैसे देखा जाये तो प्राकृतिक रूप से बाढ़ आपदा प्रदेश में है लेकिन प्रकृति कोई देश या स्थान नहीं देखती है। अमेरिका में 40 से अधिक लोगों का बाढ़ के कारण निधन हो गया है। प्राकृतिक आपदा जब आती है तो मन में दूसरों को मदद करने की भावना आती है। मैं इस अवसर पर सभी सहयोग करने वालों को धन्यवाद देता हूं। 

राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि सरकार बाढ़ पीडि़तों की मदद कर अपना कर्तव्य कर रही है, लेकिन यह बात महत्वपूर्ण है कि स्वयंसेवी संस्थायें ऐसे अवसर पर अपनी ओर से भी सहयोग प्रदान कर रही हैं। राज्यपाल ने विश्वास जताया कि बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री सीधे उन तक पहुंचेगी। बाढ़ के बाद अनेक प्रकार की बाढज़नित बीमारियां बढ़ जाती है जिनके प्रति भी संवेदनशीलता से काम करने की आवश्यकता है। 

यह भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित : अखिलेश यादव

राज्यपाल ने आज जिन गाडिय़ों को रवाना किया उनमें राहत सामग्री में पेयजल, कच्चा राशन, दवाएं, कपड़े व अन्य जरूरी सामान हैं। इन गाडिय़ों को बहराइच के कैसरगंज क्षेत्र में बाढ़ पीडि़तों के लिए भेजा गया हैं।

यह भी पढ़ें: अखिलेश ने चहेतों को बांटा था यश भारती, कहा- योगी आदित्यनाथ भी बांट लें

राज्यपाल ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि उम्मीद संस्था ने पूर्व में नेपाल में भूकम्प पीडि़तों के लिए भी ऐसी ही सहायता भेजी थी।

यह भी पढ़ें: विधान परिषद उप चुनाव की पांच सीटों पर भाजपा प्रत्याशी घोषित

इस अवसर पर उम्मीद संस्था के संस्थापक बलवीर सिंह मान, संयोजक उमेश पाटिल, मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू की यूपी स्टार्टअप यात्रा, भरा जोश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.