राज्यपाल स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंचेे पीजीआइ, डॉक्टरों ने किया भर्ती
स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पीजीआई पहुंचे राज्यपाल को डॉक्टरों ने किया भर्ती।
लखनऊ, जेएनएन। राज्यपाल राम नाईक की तबियत खराब होने के कारण पीजीआई में भर्ती किया गया। उनके हार्ट में कुछ परेेशानी है। बुधवार को राज्यपाल परीक्षण के लिए पीजीआई आए थे। डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उन्हें भर्ती होने की सलाह दी, जिसके बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया।
गौरतलब है कि राज्यपाल पिछले दिनों दो बार परीक्षण के लिए संजय गांधी पीजीआइ में आए थे। उनको दिल में कुछ परेशानी निकली थी। इसी के इलाज के लिए वह बुधवार को फिर आए थे। जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देेखते हुए भर्ती कर लिया हैं। वहीं अस्पताल प्रशासन ने कुछ भी बताने से इंकान कर दिया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक उन्हें दिल के इलाज के लिए भर्ती किया गया है। उनके इलाज में एंडोक्राइन के प्रोफेसर सुशील गुप्ता तंत्रिका रोग विशेषज्ञ सुनील प्रधान और कार्डियोलॉजी के डॉक्टर पीके गोयल मौजूद थे। एसजीपीजीआई के सीएमएस प्रो. अमित अग्रवाल ने बताया कि उनका इलाज शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार सुबह जांचों के बाद जरूरत पड़ी तो पेसमेकर लगाया जाएगा।