Move to Jagran APP

पुलिस वीक में गर्वनर ने ली रैतिक परेड की सलामी

गर्वनर राम नाईक ने आज पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। परेड की अगुवाई लखनऊ की एसएसपी मंजिल सैनी ने की। इस अवसर पर गर्वनर ने महिलाओं की जमकर प्रशंसा भी की।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 09 Dec 2016 01:20 PM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2016 01:38 PM (IST)
पुलिस वीक में गर्वनर ने ली रैतिक परेड की सलामी

लखनऊ (जेएनएन)। पुलिस वीक के अंतर्गत आज उत्तर प्रदेश के गर्वनर राम नाईक ने लखनऊ पुलिस लाइन में रैतिक परेड की सलामी ली। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद भी मौजूद थे। आज पुलिस अफसर का प्रजेंटेशन भी होगा। पुलिस के साथ मीडिया के संबंध के साथ ही बंदोबस्त ड्यूटी पर आईजी सुरक्षा अशोक मुथा जैन प्रजेंटेशन देंगे।

loksabha election banner

गर्वनर राम नाईक ने आज पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। परेड की अगुवाई लखनऊ की एसएसपी मंजिल सैनी ने की। इस अवसर पर गर्वनर ने महिलाओं की जमकर प्रशंसा भी की। गर्वनर ने कहा कि सेना मे अहम पदो पर महिलाए तैनात है।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के आठ पुलिस कर्मियों को मुख्यमंत्री का वीरता पदक

लखनऊ मेट्रो चलाने की जिम्मेदारी भी महिलाओं को मिली है। आज की इस वार्षिक परेड का अगुवाई मंजिल सैनी को करता देखकर बहुत प्रसन्नता हुई है। इस समय देश-प्रदेश मे महिला सशक्तिकरण का नया दौर है, महिलाएं भी अब लोगो को सुरक्षा देने मे अहम योगदान दें।

उन्होंने कहा कि गवर्नर बनने के बाद तीसरी रैतिक परेड में आया। इस बार की परेड में विशेष अनुभव मिला। आज ही गवर्नर ने 8 पुलिस कर्मियों को वीरता पदक तथा विशिष्ट सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किया। राष्ट्रपति पदक की तर्ज पर प्रदेश में सीएम प्रशस्ति पदक प्रदान किया गया है।

देखें तस्वीरें- पुलिस वीक में गर्वनर ने ली रैतिक परेड की सलामी

आज 22 अफसरों व कर्मी को प्रशस्ति पदक प्रदान किया गया। आठ जाबांजों को सीएम वीरता पदक मिला। वीरता के लिए एएसपी राहुल श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर बिंद कुमार व शशिभूषण राय को राष्ट्रपति पदक मिला। आइजी बरेली विजय सिंह मीणा तथा एसएसपी बरेली जोगिंदर कुमार को भी राष्ट्रपति पदक प्रदान किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.