राज्यपाल ने किया अटल यूनिवर्सिटी के 'लोगो' का लोकार्पण
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को राजभवन में अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के लोगो व सूक्ति का लोकार्पण किया। उन्होंने विवि के ध्येय वाक्य आरोग्यमेव अटल अमृतम् (आरोग्य ही अटल अमृत है) की भी सराहना की।
लखनऊ, जेएनएन। राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को राजभवन में अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के लोगो व सूक्ति का लोकार्पण किया। उन्होंने विवि के ध्येय वाक्य 'आरोग्यमेव अटल अमृतम्Ó (आरोग्य ही अटल अमृत है) की भी सराहना की। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एके सिंह व रजिस्ट्रार अनिल कुमार भी मौजूद रहे।
कुलपति डॉ.एके सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के लोगो व सूक्ति के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें लोगो के लिए 252 और सूक्ति के लिए 138 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सर्वश्रेष्ठ लोगो तैयार करने वाले रचित ङ्क्षसह और सर्वश्रेष्ठ सूक्ति बनाने वाली डॉ.अमिता जैन को प्रथम पुरस्कार दिया गया। दोनों को 20-20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। आयुर्वेद फिजिशियन डॉ.अमिता अहमदाबाद की मूल निवासी हैं और इस समय लखनऊ में रहती हैं। वहीं दिल्ली के रहने वाले रचित सिंह आर्किटेक्ट व ग्राफिक्स डिजाइनर हैं।