Move to Jagran APP

लखनऊ में बसपा मुखिया मायावती के घर पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मां के निधन पर शोक जताया

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लखनऊ में गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के घर का रुख किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में राजभवन के निकलकर माल एवेन्यू में बसपा मुखिया के आवास पर जाकर उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 18 Nov 2021 12:55 PM (IST)Updated: Thu, 18 Nov 2021 01:13 PM (IST)
लखनऊ में बसपा मुखिया मायावती के घर पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मां के निधन पर शोक जताया
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल -बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती

लखनऊ, जेएनएन। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती की मां रामरती देवी के 13 नवंबर को निधन पर शोक जताने वाली उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनके घर पर जाकर अपनी संवेदना व्यक्त की। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लखनऊ में गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के घर का रुख किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में राजभवन के निकलकर माल एवेन्यू में बसपा मुखिया के आवास पर जाकर उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त किया।

loksabha election banner

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि दोपहर 12 बजे उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी मायावती से लखनऊ में उनके आवास भेंटकर उनकी मां के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान बसपा प्रमुख मायावती ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से उनका स्वास्थ्य व कुशलक्षेम भी जाना।

गौरतलब है कि 14 नवंब को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की मां रामरती का नई दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं मायावती यह सूचना मिलने के बाद बेहद उदास हो गई और मां के अंतिम दर्शन करने के लिए नई दिल्ली रवाना हो गई। 

बसपा सुप्रीमो मायावती की मां रामरती देवी का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वह कुछ समय से बीमार थीं और उनका इलाज नोएडा के अस्पताल में चल रहा था। 13 नवंबर शनिवार देर शाम हृदयगति रुक जाने से उनका देहांत हो गया। 14 को नई दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

मायावती की माता रामरती देवी बेहद पारिवारिक महिला थीं। उन्होंने कड़ी मेहनत से बच्चों का पोषण किया। वह इतनी उम्र होने के बाद भी परिवार तथा बच्चों के बीच में ही रहना पसंद करती थीं। बसपा मुखिया मायावती के पिता प्रभुदयाल ने 95 वर्ष की उम्र में बीते वर्ष 19 नवंबर को अंतिम सांस ली थी। उनके निधन के करीब एक वर्ष बाद ही उनकी पत्नी रामरती देवी ने 92 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.