विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर, गोरखपुर रूट से चलने वाली कई ट्रेनों का मार्ग बदला

Published: Tue, 10 Mar 2026 10:20 AM (IST)

गोरखपुर कैंट-भटनी रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण देवरिया सदर-नूनखार स्टेशनों के बीच रेलवे ब्लॉक लिया जाएगा।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। रेलवे प्रशासन गोरखपुर कैंट-भटनी रेलखंड पर स्थित देवरिया सदर-नूनखार स्टेशनों के बीच आटोमेटिक सिग्नलिंग का कार्य करेगा। इस कारण ब्लाक लेने से कई ट्रेनों के रूट में बदलाव होगा।

बरौनी से 11 व 12 मार्च को चलने वाली 02563 स्पेशल परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलेगी। कटिहार से 11 मार्च को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, 15034 लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 15033 पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस इसी बदले रूट से आएगी।

ये है ट्रेनों का शेड्यूल

अहमदाबाद से 10 मार्च को चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस भटनी में अपनी यात्रा समाप्त करेगी। 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस 11 मार्च को भटनी से चलाई जाएगी।

स्पेशल ट्रेनें कल से : रेलवे होली की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाएगा। 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार होली स्पेशल 10 से 15 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 3:40 बजे चलकर लखनऊ से रात एक बजे होते हुए लौकहा बाजार रात 8:15 बजे पहुंचेगी।

04013 स्पेशल लौकहा बाजार से 11 से 16 मार्च तक रात 9:30 बजे चलकर लखनऊ से अगले दिन शाम छह बजे होते हुए आनंद विहार तड़के 3:40 बजे पहुंचेगी। 01415 पुणे-गोरखपुर स्पेशल 10 से 31 मार्च तक प्रतिदिन पुणे से सुबह 6:50 बजे चलकर अगले दिन लखनऊ से सुबह 10:05 बजे होते हुए गोरखपुर शाम चार बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 01416 स्पेशल गोरखपुर से 11 मार्च से एक अप्रैल तक प्रतिदिन गोरखपुर से शाम 5:30 बजे चलकर लखनऊ से रात 10:35 बजे होते हुए पुणे अगले दिन रात 3:15 बजे पहुंचेगी।

इसी तरह 01079 स्पेशल 10 से 31 मार्च तक मुंबई से रात 10:30 बजे चलकर तीसरे दिन लखनऊ से सुबह 4:15 बजे होते हुए गोरखपुर 10 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 01080 स्पेशल 12 मार्च से दो अप्रैल अप्रैल तक गोरखपुर से दोपहर 2:30 बजे चलकर लखनऊ से शाम 7:55 बजे होते हुए मुंबई अले दिन रात 12 बजे पहुंचेगी।