Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: चुनाव खत्म होते ही एक्शन में योगी सरकार; दे दिए पूरी टीम को ये निर्देश, अब खिल उठेंगे युवाओं के चेहरे

    लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल के साथ मीटिंग की। जिसमें उन्होंने सभी मंत्रियों को निर्देश दिए हैं। यूपी में भर्तियों पर भी योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी किए हैं। वहीं जिन सीटों पर भाजपा चुनाव हारी है वहां की कमियां दूर करने के लिए टीम को निर्देशित किया है। उप चुनाव के लिए भी मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंप दी है।

    By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sun, 09 Jun 2024 07:38 AM (IST)
    Hero Image
    UP News: योगी आदित्यनाथ ने दिए मंत्रिमंडल को निर्देश।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिए कि वह जल्द ही अपने विभागों के रिक्त पदों की जानकारी शासन को दें। प्रदेश में निष्पक्ष तौर पर भर्ती प्रक्रिया को संचालित करने के लिए ठोस व्यवस्था बनाई जाए। गौरतलब है कि विपक्ष ने बेरोजगारी को बड़ा चुनावी मुद्दा बनाकर सरकार को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उपचुनाव के लिए तीन वरिष्ठ मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी

    मुख्यमंत्री ने उपचुनाव को लेकर तीन वरिष्ठ मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को उपचुनाव के लिए लगाया गया है। यह तीनों मंत्री अब अन्य मंत्रियों को भी उपचुनाव की जिम्मेदारी सौंपेंगे। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। कहा कि जो विधायक व मंत्री अपनी विधानसभा व बूथ हारे हैं वह कमियों को दूर करें।

    Read Also:Modi 3.0: मोदी के तीसरे मंत्रिमंडल में घटेगी यूपी की हिस्सेदारी, एनडीए में इन नेताओं काे बनाया जा सकता है मंत्री!

    प्रदेश में नौ विधायकों के चुनाव जीतने के बाद नौ सीटों पर उप चुनाव होना है। साथ ही सपा राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग करने वाले अपने छह बागी विधायकों की सदस्यता भी समाप्त करवाना चाहती है। इनमें मनोज पांडेय, अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह, राकेश पांडेय, आशुतोष मौर्य व विनोद चतुर्वेदी शामिल हैं। अगर ऐसा होता है तो उपचुनाव में सीटों की संख्या बढ़ जाएगी।

    ये भी पढ़ेंः दिल्ली में कई जगह रोड बंद, जारी रहेगा डायवर्जन; पढ़ें PM मोदी के शपथ समारोह को लेकर दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी

    गुड गर्वंनेंस पर हुई चर्चा, जिलों पर काम करेंगे 

    खन्नावित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि बैठक में गुड गर्वंनेंस व उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने पर नए सिरे से काम करने पर चर्चा की गई। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद तमाम काम रुक गए थे, उनकी रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मंत्रियों को अपना प्रदर्शन और अच्छा करने के लिए कहा गया है।

    मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनता की समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश दिए हैं। मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। आज भी मोदी और योगी पर जनता का भरोसा कायम है।

    विकास कार्यों में तेजी लाने पर चर्चा

    मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि बैठक में विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने को लेकर चर्चा की गई है। मंत्री धर्मपाल ने बताया कि बैठक में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं। मंत्री रजनी तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी को बताया है अब आगे कैसे काम करना है। मंत्री संजय निषाद ने कहा कि आगे कैसे काम करना है उसकी रणनीति पर चर्चा की गई। विपक्ष ने संविधान बदलने को लेकर संपादित वीडियो प्रसारित करके लोगों को गुमराह किया। अब लोगों को हकीकत का पता लगेगा।