Move to Jagran APP

Gonda Child Kidnapping Case: पुलिस व अपराधी की सांठगांठ में दी जाने लगी विकास दुबे की मिसाल, ऑडियो वायरल

Gonda Child Kidnapping Case अपहरण करने वाले पीड़ित पक्ष को विकास दुबे के प्रकरण की धमकी दे रहे हैं। साफ कह रहे हैं कि पुलिस के भरोसे मत रहना।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 25 Jul 2020 01:59 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2020 02:57 PM (IST)
Gonda Child Kidnapping Case: पुलिस व अपराधी की सांठगांठ में दी जाने लगी विकास दुबे की मिसाल, ऑडियो वायरल
Gonda Child Kidnapping Case: पुलिस व अपराधी की सांठगांठ में दी जाने लगी विकास दुबे की मिसाल, ऑडियो वायरल

लखनऊ, जेएनएन। कानपुर के चौबेपुर के बिकरु कांड के बाद से विकास दुबे की मिसाल दी जाने लगी है। विकास दुबे और पुलिस की साठगांठ की चर्चा अब अपराधी भी करने लगे हैं। गोंडा में चार करोड़ की फिरौती के मामले में भी बच्चे का अपहरण करने वाले पीड़ित पक्ष को विकास दुबे के प्रकरण की धमकी दे रहे हैं। साफ कह रहे हैं कि पुलिस के भरोसे मत रहना, कानपुर का बिकरू कांड इसकी मिसाल है। पुलिस किसी का भी साथ नहीं देती है। 

loksabha election banner

प्रदेश के गोंडा जिले में शुक्रवार को एक व्यवसायी के पांच वर्ष के बच्चे के अपहरण के बाद पांच अपहरणकर्ता के साथी पीड़ित पक्ष को धमकी भरा फोन भी करने लगे। एक महिला ने पीड़ित पक्ष से साफ कहा कि कानपुर वाला विकास दुबे मैटर जानते हो न.. पुलिस किसका कितना साथ देती है।

अपहरणकर्ताओं ने फोन करके परिवार वालों से चार करोड़ की फिरौती मांगी थी। फिरौती के लिए अपहरणकर्ता में शामिल एक महिला की पिता के पास दोपहर बाद काल आई। काल करने वाली महिला ने नमो के पिता हरि गुप्ता से कुछ इस अंदाज में बात की।

अपहरणकर्ता महिला : हैलो।

नमो गुप्ता के परिजन : हैलो।

अपहरणकर्ता महिला : आवाज न आ रही हो तो बताओ, आवाज न आ रही हो तो बताओ, आपका लड़का किडनैप हो चुका है।

नमो गुप्ता के परिजन : अच्छा, तो क्या करना पड़ेगा।

अपहरणकर्ता महिला : चार करोड़ की व्यवस्था करो, हम शाम तक फोन करेंगे। ज्यादा दिमाग लगाने की कोशिश न करना। जो करोगे हमको सब पता चल जाएगा, ज्यादा दिमाग लगाने की कोशिश करोगे तो हमे पता चल जायेगा। अभी तक सब ठीक है वर्ना कानपुर वाला मैटर तो जानते हो न..?

नमो गुप्ता के परिजन : कौन कानपुर वाला..

अपहरणकर्ता महिला : विकास दुबे वाला, जानते ही हो पुलिस किसका कितना साथ देती है। पुलिस के पास जाना चाहो तो जाओ हमें कुछ नहीं है, मैं मना नहीं कर रही.. बस आपका लड़का आपको नहीं मिलेगा।

नमो गुप्ता के परिजन : हमें हमारा लड़का चाहिए बस।

अपहरणकर्ता महिला : तो आपको अपना लड़का चाहिए.? दो-तीन घंटे बाद मैं फोन करूंगी.. बस हां या न में जवाब चाहिए... और अगर आपने कुछ भी कदम उठाने की कोशिश की तो लड़के की उम्मीद छोड़ दीजिए।

नमो गुप्ता के परिजन : जी जी... नहीं हम कोई कदम नहीं उठाएंगे।

अपहरणकर्ता महिला : जी ठीक है।

गोंडा से शुक्रवार को अपह्रत पांच वर्ष के नमो गुप्ता को पुलिस ने शनिवार को खोज निकाला है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अपहरणकर्ता घायल हुए हैं। गोंडा के सीओ के मुताबिक शनिवार सुबह भौरीगंज रोड पर अपहरणकर्ताओं की लोकेशन सर्विलांस से मिली। एसटीएफ और पुलिस टीम ने पीछा किया तो कार एक खम्भे से टकरा गई। दो अपहरणकर्ता गाड़ी से भागने लगे। दोनों ने पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस ने दो बदमाशों को जवाबी फायरिंग में दबोच लिया। गाड़ी से अपह्रत बच्चे के साथ एक महिला और पुरुष को हिरासत में ले लिया गया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.