Move to Jagran APP

Global Investors Summit: रामायण म्यूजियम में दिखेगी भगवान श्रीराम की जीवन गाथा, टेंट सिटी में रहेंगे मेहमान

Lucknow News ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पधारने वाले मेहमानों को काशी अयोध्या व प्रयागराज ब्लॉकों में ठहराने के इंतजाम लगभग पूरे होने को हैं। रामनगरी अयोध्या जाए बिना टेंट सिटी में ही भगवान श्रीराम की जीवन गाथा दिखेगी।

By Jagran NewsEdited By: Nirmal PareekPublished: Sun, 05 Feb 2023 08:21 PM (IST)Updated: Sun, 05 Feb 2023 08:21 PM (IST)
Global Investors Summit: रामायण म्यूजियम में दिखेगी भगवान श्रीराम की जीवन गाथा, टेंट सिटी में रहेंगे मेहमान
रामायण म्यूजियम में दिखेगी भगवान श्रीराम की जीवन गाथा (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लखनऊ : ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पधारने वाले मेहमानों को काशी, अयोध्या व प्रयागराज ब्लॉकों में ठहराने के इंतजाम लगभग पूरे होने को हैं। रामनगरी अयोध्या जाए बिना टेंट सिटी में ही भगवान श्रीराम की जीवन गाथा दिखेगी। रामायण म्यूजियम के लिए विविध लीलाओं की आकर्षक मूर्तियां मंगाई गई हैं।

loksabha election banner

अवध विहार शिल्पग्राम के पीछे लग्जरी टेंट सिटी में बन रहे हैं ब्लॉक

अवध विहार योजना में शिल्पग्राम के पीछे उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम करीब 30 एकड़ जमीन पर लग्जरी टेंट सिटी बसा रहा है। ये स्थान समिट के आयोजन स्थल सेक्टर 15 वृंदावन योजना से काफी नजदीक है। टेंट सिटी में 750 मेहमानों को ठहराने के लिए फाइव स्टार होटल से भी बेहतर प्रबंध हो रहा है। 250-250 के तीन लग्जरी ब्लॉक बनाए गए हैं, उनके नाम पर प्रदेश के तीन प्रमुख तीर्थ अयोध्या, काशी व प्रयागराज के नाम पर रखे गए हैं। नाम के ही अनुरूप उनके भव्य बनाए गए हैं। द्वार से अंदर तक उन तीर्थों के प्रसिद्ध स्थलों के चित्र दीवारों पर लगाए गए हैं।

मेहमानों का पारंपरिक तरीके से होगा स्वागत

निगम के मैनेजर आपरेशन अक्षय नागर ने बताया कि भगवान श्रीराम की विविध जीवन लीलाओं को रामायण म्यूजियम में संजोया जा रहा है। अयोध्या ब्लॉक में ही यह म्यूजियम बन रहा है। संबंधित आकर्षक मूर्तियां आ गई हैं उन्हें जीवनगाथा के अनुरूप लगाया जा रहा है। यहां आने वालों का स्वागत पारंपरिक तरीके से होगा। शाम से रात्रि तक प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.