विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीच सड़क युवती ने युवक को लात-घूंसों से धुना, पैर पर गिराकर मंगवाई माफी Lucknow News

By Anurag GuptaEdited By:
Published: Tue, 01 Oct 2019 02:44 PM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 07:19 AM (IST)

लखनऊ के विभूतिखंड में युवती ने छेड़छाड़ करने के विरोध में युवक को पीटा। वीडियो हुआ वायरल।

बीच सड़क युवती ने युवक को लात-घूंसों से धुना, पैर पर गिराकर मंगवाई माफी Lucknow News
बीच सड़क युवती ने युवक को लात-घूंसों से धुना, पैर पर गिराकर मंगवाई माफी Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। बीच सड़क पर खड़े होकर लड़कियों पर फब्तियां कसना एक युवक पर भारी पड़ गया। गोमतीनगर के विभूतिखंड में एक युवक सड़क पर गुजरने वाली लड़कियों पर अश्लील कमेंट कर रहा था। इतने में वहां से गुजरने वाली दो लड़कियों पर भी उसने भद्दे कमेंट कर दिए। जिससे बौखलाई युवती ने युवक को पकड़कर बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। सरे राह युवक की पिटाई होते देख लोगों का मजमा लग गया और उन्होंने उसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। वहीं लोगों ने युवती का साथ भी दिया। बाद में फोन करके पुलिस को सूचित किया गया। 

यह है मामला 

मामला विभूतिखंड थाने के स्थित ग्रांड रोड का है। विभूति खंड निवासी विजय पांडेय नाम का एक युवत काफी देर से वहां से गुजरने वाली लड़कियों पर भद्दे भद्दे कमेंट कर रहा था। जिसकी वजह से वहां से गुजरने वाली औरतें परेशान हो रही थी। इसी बीच दो युवतियां भी वहां से गुजरी विजय ने उन पर फब्ती कस दी। जिस पर छेड़छाड़ से आक्रोशित युवती ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। युवक को पिटता हुआ देख लोगों की भीड़ जमा होने लगी। माजरा समझकर लोगों ने भी युवतियों का साथ दिया। 

तमाचा मारा और पैर पर गिराकर मंगवाई माफी 

कई लोगों ने मारपीट की वीडियो भी बनानी शुरू कर दी। वहीं युवती ने युवक को तमाचों, लातों घूंसों से बुरी तरह पीटा। बाद में लोगों ने दोनों लड़कियों के पैर पर गिरकर माफी भी मंगवाई। वहीं मामले की सूचना विभूतिखंड पुलिस को दी गई। जिसके बाद उस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विजय पांडेय मूल रूप से जहांगीरगंज अंबेकडकरनगर का रहने वाला है।