यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पूर्व विधायक बृजेश मिश्र पर लगा गैंगस्टर
लखनऊ। प्रतापगढ़ के अंतू थाने में बवाल के बाद जेल में बंद पूर्व बसपा विधायक बृजेश मिश्र सौरभ तथा उ

लखनऊ। प्रतापगढ़ के अंतू थाने में बवाल के बाद जेल में बंद पूर्व बसपा विधायक बृजेश मिश्र सौरभ तथा उनके भाई महेश मिश्र समेत चार लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने गैंगस्टर में अधिवक्ता राघवेंद्र प्रताप सिंह हत्याकांड व अन्य मुकदमों को आधार बनाया है। उधर, सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने के मामले में जमानत अर्जी पर सुनवाई 21 अक्टूबर को होगी।
अंतू थाने में आठ अक्टूबर को धरना प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल-लाठीचार्ज के बाद जेल में बंद चल रहे पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सौरभ समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों का रिकार्ड खंगालने में उसी दिन से जुट गई थी। 18 अक्टूबर को दर्ज मुकदमे में बृजेश सौरभ को जमानत मिल गई थी, लेकिन विवेचक के धारा बढ़ाए जाने के कारण छूट नहीं सके थे। इस बीच शनिवार को अंतू एसओ संतोष दुबे ने डीएम, एसपी की अनुमति मिलने पर बृजेश सौरभ, उनके भाई महेश मिश्र, चचेरे भाई हरिशंकर मिश्र, गोपीचंद्र मिश्र के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करते हुए कागजात गैंगस्टर कोर्ट में दाखिल कर दिया। जिसपर 21 अक्टूबर को सौरभ की गैंगस्टर कोर्ट में पेशी है।
इधर, धारा में जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान उनको न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जमानत अर्जी खारिज कर दी गई। इसके बाद जिला जज के यहां जमानत अर्जी दाखिल की गई, जिस पर अपर जिला जज पीएन मिश्र की कोर्ट में 21 अक्टूबर को सुनवाई होगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
