विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन महीने पहले हुआ था गैंगरेप, अब हुआ एसिड से हमला

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Sun, 02 Jul 2017 08:44 AM (IST)

एडीजी लखनऊ जोन अभय प्रसाद व आइजी लखनऊ रेंज जेएन सिंह घटनास्थल व ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और पड़ताल की।

तीन महीने पहले हुआ था गैंगरेप, अब हुआ एसिड से हमला
तीन महीने पहले हुआ था गैंगरेप, अब हुआ एसिड से हमला

लखनऊ (जागरण संवाददाता)। लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में शनिवार रात रायबरेली निवासी सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता पर किसी ने तेजाब फेंक दिया, जो दाहिनी ओर उसके चेहरे व कंधे पर पड़ा। झुलसी महिला को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां प्लास्टिक सर्जन उसका इलाज कर रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार रात करीब 7:50 बजे हॉस्टल से निचले हिस्से में नल के पास खड़ी थी, तभी एक व्यक्ति ने उस पर तेजाब फेंका।

एडीजी लखनऊ जोन अभय प्रसाद व आइजी लखनऊ रेंज जेएन सिंह घटनास्थल व ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और पड़ताल की। सीओ अलीगंज विवेक त्रिपाठी के मुताबिक गल्लामंडी क्षेत्र के एक महिला हास्टल में रहने वाली महिला का कहना है कि शनिवार रात करीब 7:50 बजे वह पानी भरने हॉस्टल के नीचे लगे नल पर आई थी, तभी उस पर तेजाब से हमला हुआ। महिला की चीख-पुकार सुनकर हॉस्टल की अन्य महिलाएं बाहर आ गईं।

ट्रेन में तेजाब पिलाने का लगाया था आरोप: अपने ऊपर तेजाब फेंकने का आरोप लगाने वाली महिला ने इससे पूर्व 23 मार्च को ट्रेन में उसे जबरन ज्वलनशील पदार्थ पिलाए जाने का आरोप लगाया था। महिला ने रायबरेली निवासी भोंदू सिंह व गुड्डू सिंह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वर्तमान में दोनों आरोपित बाहर हैं। घटना के अगले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती पीड़ित महिला को देखने भी गए थे।

यह भी पढ़ें: बरातियों का उत्पात देख दुल्हन वरमाला फेंक बोली नहीं जाना शराबियों के घर

गनर से भी हो रही पूछताछ: पीड़ित महिला को मिला गनर संदीप घटना के वक्त हास्टल के बाहर गेट के पास था। पुलिस अधिकारी गनर से भी पूछताछ कर रहे हैं। सीओ के मुताबिक गनर भी महिला के साथ ट्रॉमा सेंटर पहुंचा था। उसने किसी हमलावर को देखने की बात से इन्कार किया है।

यह भी पढ़ें: सोनेलाल पटेल की जयंती पर आज वाराणसी में रहेंगे योगी आदित्यनाथ