Move to Jagran APP

सिपाही पुत्र ने साथी के साथ विधवा से दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाया

बुंदेलखंड में एक सिपाही के पुत्र ने अपने साथी के साथ दरिंदगी की हद पार कर दी। उसने एक विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी निर्वस्त्र तथा दुष्कर्म के दौरान का वीडियो भी बना लिया। आरोपियों ने उसे शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 22 Dec 2015 11:26 AM (IST)Updated: Tue, 22 Dec 2015 12:02 PM (IST)
सिपाही पुत्र ने साथी के साथ विधवा से दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाया

लखनऊ। बुंदेलखंड में एक सिपाही के पुत्र ने अपने साथी के साथ दरिंदगी की हद पार कर दी। उसने एक विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी निर्वस्त्र तथा दुष्कर्म के दौरान का वीडियो भी बना लिया। आरोपियों ने उसे शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी है। इसके बाद भी पीडि़ता ने अधिकारियों को मामले की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की है।

loksabha election banner

महोबा के एक मुहल्ले की विधवा महिला ने बताया कि 15 दिसंबर की रात करीब 11 बजे वह घर पर सो रही थी, तभी पड़ोसी कोतवाली में तैनात दीवान का पुत्र व एक अन्य युवक उसके घर में दीवार फांदकर घुस आए और उसका मुंह बंद करके दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान शोर होने पर उसका पुत्र जाग गया और शोर मचाने पर आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई करने के बाद कमरे में रस्सी से बांध दिया। इसके बाद फिर दोनों ने विधवा को निर्वस्त्र करने मे साïथ दुष्कर्म किया और इस सारे कुकृत्य को मोबाइल से रिकार्ड किया।

इसके बाद ब्लैकमेल उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगे। उन्होंने किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। विधवा ने ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं और एक आरोपी के पिता पुलिस में होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पीडि़ता ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

न्याय न मिला तो करेगी खुदकशी

दुष्कर्म पीडि़त महिला ने अधिकारियों को भेजे पत्र में बताया है कि वह आरोपियों की दहशत के चलते घर पर नहीं रह पा रही हैं। उसने ऐलान किया है कि यदि उसे न्याय नहीं मिलता है तो वह खुदकशी करने को मजबूर होगी। पीडि़ता न्याय के लिए भटक रही है पर कोई सुनने वाला नहीं है। पीडि़ता ने जल्द से जल्द न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी के आदेश पर एसओ महिला थाना प्रभारी ने जाकर पीडि़त महिला व उसके पुत्र से मुलाकात कर बयान लिए। महिला थाना एसओ ने बताया कि काल डिटेल के लिए सर्विलांस में आरोपी का नम्बर लगाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.