Move to Jagran APP

बलिया में आटो सवार महिला से सामूहिक दुष्कर्म

देशभर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आंदोलन चल रहा है। हर जगह कड़े कानून और सख्ती की बातें हो रही हैं, पर दुष्कर्मियों का दुस्साहस नहीं रुक पा रहा है। बलिया में एक आटो चालक ने अपने साथी के साथ महिला यात्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 22 Dec 2014 01:15 PM (IST)Updated: Mon, 22 Dec 2014 01:20 PM (IST)
बलिया में आटो सवार महिला से सामूहिक दुष्कर्म

लखनऊ। देशभर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आंदोलन चल रहा है। हर जगह कड़े कानून और सख्ती की बातें हो रही हैं, पर दुष्कर्मियों का दुस्साहस नहीं रुक पा रहा है। बलिया में एक आटो चालक ने अपने साथी के साथ महिला यात्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

loksabha election banner

बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र के सिगहीं गांव के सामने सामूहिक दुष्कर्म करने वाले टेंपो चालक को पुलिस ने कल महिला की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

एक 22 वर्षीय विवाहिता अपनी बहन के घर जाने को शाम करीब सात बजे बस से सहतवार थाने की बगल में उतरी। वहां से पटखौली नैना जाने के लिए आटो पर सवार हुई। सिगहीं गांव के सामने पहुंचते ही सभी यात्री उतर गए। वहां पर कुछ देर वाहन रोककर चालक ने अपने एक साथी को बुलाया और गाड़ी में बैठा लिया। कुछ ही दूर आगे सुनसान इलाके में पहुंचते ही दोनों ने महिला को आटो से उतार लिया। उसके बाद सड़क किनारे खेत में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया और उसे वहीं छोड़कर भाग निकले। महिला किसी तरह बहन के घर पहुंची और परिवार वालों को आप बीती सुनाई।

इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टेंपो चालक राहुल यादव निवासी मनिराम के टोला को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी की तलाश में जुटी है। पुलिस ने पीडि़ता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। घटना से गांव के लोगों में पुलिस और व्यवस्था के प्रति भारी आक्रोश है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.