Move to Jagran APP

प्रियंका के मौन धरने में गूंजा 'गांधी' का प्रिय भजन, एयरपोर्ट से लेकर प्रदेश कार्यालय तक हुआ स्वागत

प्रियंका वाड्रा के स्वागत में जगह-जगह ताशे-ढोल की थाप पर कार्यकर्ता थिरकते नजर आए। एयरपोर्ट के पास कुछ ने शंखनाद कर स्वागत किया। गांधी प्रतिमा के पास व डा.भीमराव आंबेडकर प्रतिमा स्थल के पास ढोल-ताशे के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 17 Jul 2021 06:06 AM (IST)Updated: Sat, 17 Jul 2021 12:21 PM (IST)
प्रियंका के मौन धरने में गूंजा 'गांधी' का प्रिय भजन, एयरपोर्ट से लेकर प्रदेश कार्यालय तक हुआ स्वागत
महासचिव के स्वागत में तेज धूप में खड़े रहे कार्यकर्ता।

लखनऊ, जागरण टीम। हाथों में प्रियंका वाड्रा की फोटो लगी तख्तियों के साथ तेज धूप में अपनी नेता के स्वागत में खड़े कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। प्रियंका दोपहर को अमौसी एयरपोर्ट पहुंचीं तो प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक आराधना मिश्रा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। गौरव चौधरी, लुकमान सिद्दीकी, अजय सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, सैफ अली नकवी, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी, जिला सचिव विकास त्रिपाठी व अक्षत त्रिपाठी व आरती समेत कई नेताओं ने नारेबाजी के साथ स्वागत किया।

loksabha election banner

प्रियंका गांधी का जगह-जगह अभिनंदन किया गया। दोपहर करीब 3:27 बजे गांधी प्रतिमा पहुंचने से पहले वह गोखले मार्ग स्थित कौल हाउस गईं। वहां से आने के बाद गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद वह धरने पर बैठ गईं। मौन धरने के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी का पसंदीदा भजन रघुपति राघव राजाराम राम गाकर... माहौल को भक्तिमय बना दिया। गांधी प्रतिमा स्थल पर पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, पूर्व पार्षद प्रदीप कनौजिया, शैलेंद्र तिवारी, अजय श्रीवास्तव, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अनिल यादव, रोहित, प्रमोद पांडेय, करिश्मा ठाकुर, सिराज अहमद कुरेशी, आशीष अवस्थी, नौशाद आलम मंसूरी व सिराज अहमद कुरेशी व कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रफत फातिमा के साथ ही पूजा, प्रतिमा, शौकत व सुरेंद्र प्रताप समेत कई कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

प्रियंका का पैर फिसला

गांधी प्रतिमा स्थल पर कार्यकर्ताओं के हुजूम के चलते खुद को संभालते हुए प्रियंका वाड्रा का पैर अचानक फिसल गया। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाल लिया।

...और गिर गई महिला कार्यकर्ता

घंटों गांधी प्रतिमा पर ट्रे में गुलाब की पंखुडिय़ां लेकर इंतजार करती रहीं महिला कार्यकर्ता भीड़ में खुद को संभालतीं, इससे पहले गिर पड़ीं। गिरने के बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें हटाकर किनारे किया। चोट की वजह से वह रोने भी लगीं।

थिरके कार्यकर्ता

प्रियंका वाड्रा के स्वागत में जगह-जगह ताशे-ढोल की थाप पर कार्यकर्ता थिरकते नजर आए। एयरपोर्ट के पास कुछ ने शंखनाद कर स्वागत किया। गांधी प्रतिमा के पास व डा.भीमराव आंबेडकर प्रतिमा स्थल के पास ढोल-ताशे के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

होर्डिंग से पटा हजरतगंज चौराहा: पटेल प्रतिमा से लेकर गांधी प्रतिमा और हजरतगंज चौराहे तक सड़क के किनारे होर्डिंग लगी रहीं। कांग्रेस नेताओं के नाम के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा व राहुल गांधी के स्वागत का स्लोगन लिखा था।

क्षतिग्रस्त हुई रेलिंग, गिरा पिलर

कांग्रेस महासचिव के वापस जाते समय गांधी प्रतिमा के चारों ओर सुरक्षा को लेकर लगी रेलिंग व प्रवेश गेट का पिलर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कोई चोटिल नहीं हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.