लखनऊ में मिलावटी और फफूंद लगा सामान खपाने की थी तैयारी, एफएसडीए ने छापा मारकर पकड़ा
दीपावली के मौके पर डीएम अभिषेक प्रकाश के निर्देश पर पांच दस्ते लगाए गए थे। सचल दस्तों ने शहर के अलग अलग इलाकों में छापे मारे थे। अभिहीत अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि तीस नमूने लिए गए हैं। जांच को भेज जा रहे हैं।
लखनऊ, जागरण संवाददाता। दीपावली में बढ़ी डिमांड को पूरा करने के लिए मिलावटी और घटिया सामान खपाने की तैयारी थी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सोमवार को कई प्रतिष्ठानों में छापा मारा। कई नामी गिरामी प्रतिष्ठानों पर घटिया और फफूंदी लगा सामान बरामद हुआ। एफएसडीए ने घटिया सामान को तत्काल नष्ट कराने के साथ मिलावटी सामान को सीज कर दिया। शहर भर से करीब तीस नमूने लिए गए।
दीपावली के मौके पर डीएम अभिषेक प्रकाश के निर्देश पर पांच दस्ते लगाए गए थे। सचल दस्तों ने शहर के अलग अलग इलाकों में छापे मारे थे। अभिहीत अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि तीस नमूने लिए गए हैं। जांच को भेज जा रहे हैं। जहां गड़बड़ी की आशंका थी वहां पर सीज कर दिया गया है। बाकी खाद्यान सामग्री को नष्ट कराया गया। खोआ मंडी में मोबाइल लैब लगातार चेकिंग कर रही है।
गड़बड़ी पर नष्ट कराई गई खाद्य सामग्री : 150 किलो खोआ, मिताली इंटरप्राइजे में सौ किलो चना, ट्राईटेंड कोल्ड स्टोरेज दो सौ किलोग्राम स्वीट्स, पाले जी पेठा तीस किलो पेठा, बालाजी बूंदी भंडार।
इन प्रतिष्ठानों में गुणवत्ता खराब मिलने सीज किया सामान : नंदी तेल उद्योग बंथरा में सरसों का तेल पचास टिन, गणपति स्वीट्स नाका मंडी में उतरठिया में 59 किग्रा घी, प्रकाश घी स्टोर चौक में 973 लीटर घी, हरियाणा गृहउद्योग में 346 किग्रा बेसन, श्याम किराना स्टोर ताड़ीखाना में 150 लीटर पामोलीन आयल, स्वाद डेयरी एंड स्वीट्स मुंंशीपुलिया, 75 किग्रा घी, शुभ ट्रेडर्स बुलाकी अड्डा ब्लैंडड आयल 50 लीटर, आनंद हेल्थ फूड विस्टा में 15 किग्रा इमरती, 25 किग्रा छेना सीज किया गया।