Move to Jagran APP

आरडीएसओ में हुई मैत्री दौड़, सौ लोगों ने किया प्रतिभाग

लखनऊ जेएनएन। आरडीएसओ में फिट इंडिया मूवमेंट अभियान के तहत रविवार को मैत्री दौड़ का

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Dec 2020 01:37 AM (IST)Updated: Mon, 21 Dec 2020 01:37 AM (IST)
आरडीएसओ में हुई मैत्री दौड़, सौ लोगों ने किया प्रतिभाग
आरडीएसओ में हुई मैत्री दौड़, सौ लोगों ने किया प्रतिभाग

लखनऊ, जेएनएन। आरडीएसओ में फिट इंडिया मूवमेंट अभियान के तहत रविवार को मैत्री दौड़ का आयोजन किया गया। देश भर में फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आरडीएसओ में रविवार को एक साइक्लोथॉन व 400 मीटर मैत्री दौड़ हुआ। इस अवसर पर महानिदेशक वीरेंद्र कुमार के अलावा अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने बैनर, तख्तियों और नारों के जरिए फिटनेस पर आधा घंटा रोज का संदेश दिया। लगभग 100 व्यक्तियों ने इन आयोजन में भाग लिया।

loksabha election banner

आरडीएसओ महिला कल्याण संघ के सदस्य भी इस आयोजन के हिस्सा बने। महानिदेशक ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इसमें बृजेश कुमार, शूरवीर सिंह व सूर्यांश ने प्रथम स्थान व प्रियंका, अमित तथा वैभव ने साइक्लोथॉन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया साथ ही सभी प्रतिभागियों को महानिदेशक द्वारा सांत्वना पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। अभियंताओं ने संकल्प दिवस पर केंद्रीय कार्यकारिणी की घोषित राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन (उत्तर प्रदेश) ने कोविड के कारण वार्षिकोत्सव महाधिवेशन न बनाते हुए संकल्प दिवस मनाया। संकल्प दिवस के अवसर पर एक बार फिर से वर्तमान केंद्रीय कार्यकारिणी को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। वहीं निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के माध्यम से अपनी एकता और अभियंता हित में संघर्ष करने का संकल्प भी लिया। अभियंता संघ के केन्द्रीय कार्यालय में आयोजित संकल्प दिवस में बतौर मुख्य अतिथि लेसा सिस के मुख्य अभियंता मधुकर वर्मा ने कहा कि जो अभियंताओं की जायज मांगे हैं, उनका निस्तारण करवाया जाएगा। केंद्रीय अध्यक्ष जीवी पटेल ने कहा कि संगठन के सदस्य सदैव विभागीय कार्यों को पूरी निष्ठा से करते हैं। वहीं पदाधिकारी जय प्रकाश ने कहा कि आज का दिन संगठन के लिए ऐतिहासिक दिन है। संगठन का प्रत्येक सदस्य विभागीय व्यवस्थासुधार, उत्कृष्ट उपभोक्ता सेवा तथा अधिकतर राजस्व वसूली के लिए कटिबद्ध है। कार्यकारिणी में यह फिर चुने गए कार्यकारिणी में जीवी पटेल को केंद्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय महासचिव की जिम्मेदारी जय प्रकाश को दी गई। केंद्रीय उपाध्यक्ष का काम अजय कुमार देखेंगे। केंद्रीय प्रचार सचिव की जिम्मेदारी पहली की तरह इस बार भी अरविन्द कुमार के पास रहेगी। केंद्रीय उपमहासचिव का काम अनूप वर्मा के पास रहेगा। नीरज बिन्द, फूल चंद, अरविन्द बिन्द, चंद्रशेखर, राकेश कुमार यादव व पंकज कुश्वाहा को शपथ दिलवाई गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.