सीएम योगी आदित्यनाथ व परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव का रक्षा बंधन पर मुफ्त बस यात्रा का तोहफा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की उस बस को हरी झंडी दिखाई जिसमें अधिकांश महिलाएं बैठी थी।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 26 Aug 2018 10:13 AM (IST)Updated: Sun, 26 Aug 2018 10:52 AM (IST)
लखनऊ (जेएनएन)। रक्षाबंधन पर कल देर रात 12 बजे से ही प्रदेश में लगातार दूसरे वर्ष महिलाओं को रक्षाबंधन पर्व पर मुफ्त बस यात्रा का तोहफा मिला है। कल देर रात से ही यह सुविधा प्रारंभ हो गई। आज इसको औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुरू किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की उस बस को हरी झंडी दिखाई जिसमें अधिकांश महिलाएं बैठी थी। आज रात 12 बजे तक प्रदेश में महिलाओं के साथ बच्चियों को रोडवेज बस में मुफ्त में सफर करने की सुविधा दी गई है।
लखनऊ में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रोडवेज बस को आलमबाग बस स्टैंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक गुरु प्रसाद भी इस मौके पर मौजूद थे। आज आलमबाग बस टर्मिनल पर काफी भीड़ भी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें