Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्व परिषद के पूर्व निजी सचिव विवेकानंद डोबरियाल की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज, अब कुर्की की तैयारी

    By Vikas MishraEdited By:
    Updated: Tue, 31 May 2022 03:24 PM (IST)

    राजस्व परिषद के पूर्व निजी सचिव विवेकानंद डोबरियाल पर शिकंजा कसता जा रहा है। कोर्ट ने आरोपित की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। आरोपित ने अवैध ढंग से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की थी जिसपर पुलिस कुर्की की नोटिस चस्पा करेगी।

    Hero Image
    विवेकानंद डोबरियाल पर इनाम की धनराशि भी बढ़ाएगी पुलिस।

    लखनऊ, जागरण संवाददाता। पूर्व राजस्व कर्मी विवेकानंद डोबरियाल की अग्रिम जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी है। आरोपित ने इससे पहले हाई कोर्ट में उसके खिलाफ दर्ज एफआइआर को निरस्त करने की अर्जी दी थी। हालांकि, उच्च न्यायालय ने भी आरोपित की अर्जी को खारिज कर दी थी। अब कैसरबाग पुलिस आरोपित की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रही है। आरोपित ने अवैध ढंग से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की थी, जिसपर पुलिस कुर्की की नोटिस चस्पा करेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डोबरियाल पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस अब उसके ऊपर घोषित इनाम की धनराशि बढ़ाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों का कहना है कि प्रक्रिया पूरी कर आरोपित पर बहुत जल्द एक लाख रुपये का इनाम घोषित होगा। छानबीन में पता चला है कि आरोपित प्रदीप कुमार गर्ग नाम के व्यक्ति का मोबाइल नंबर इस्तेमाल करता था। प्रदीप का 25 सितंबर 2020 को देहांत हो गया था। इसके बाद भी उनके नाम से खरीदे गए सिम कार्ड का आरोपित इस्तेमाल करता रहा।

    डोबरियाल सेवानिवृत्त होने के बाद भी राजस्व विभाग के दफ्तर आता था और सरकारी कार्यों में हस्तक्षेप करता था। आरोपित ने तहसीलदार, कानूनगो, लेखपालों और अन्य से मिलीभगत कर रुपये कमाए हैं। यही नहीं कई कर्मचारियों से ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर रूपये भी वसूले हैं। डीसीपी सोमेन बर्मा के मुताबिक आरोपित की जमानत अर्जी खारिज हुई है। पुलिस टीम डोबरियाल की तलाश में दबिश दे रही है। विवेचना अभी जारी है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

    ये है मामलाः शासन की सख्ती के बाद कैसरबाग कोतवाली में पूर्व राजस्व कर्मी विवेकानंद डोबरियाल के खिलाफ ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर वसूली की एफआइआर दर्ज की गई थी। पड़ताल में पता चला कि डोबरियाल के करीबी कई अफसर और कर्मचारियों ने जमीनों में हेरफेर भी किया है। इसके बाद दो और एफआइआर दर्ज कराई गई। डोबरियाल पर 50 हजार का इनाम घोषित है। एसटीएफ भी आरोपित की तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

    comedy show banner
    comedy show banner