विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Naik Wife Passed Away: यूपी के पूर्व राज्यपाल की पत्नी कुंदा नाईक का निधन, राज्यपाल व सीएम ने जताया शोक

By Ashish Kumar TrivediEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
Published: Wed, 22 Feb 2023 01:13 AM (IST)

Ram Naik Wife Passed Away उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक की पत्नी कुंदा नाईक का लंबी बीमारी के ...और पढ़ें

Ram Naik Wife Passed Away: यूपी के पूर्व राज्यपाल की पत्नी कुंदा नाईक का निधन : जागरण
Ram Naik Wife Passed Away: यूपी के पूर्व राज्यपाल की पत्नी कुंदा नाईक का निधन : जागरण

राज्य ब्यूरो, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक की पत्नी कुंदा नाईक (84) का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार की शाम मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने गोरेगांव पूर्व स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गहरा दुख व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व राज्यपाल की पत्नी के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने पूर्व राज्यपाल राम नाईक से फोन पर वार्ता की और उनकी पत्नी के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। इसके साथ उन्होंने ट्वीट भी किया है।

इसके अलावा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।