पूर्व DIG केके चौधरी सहित कई लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन, कांग्रेस प्रभारी ने दिलाई सदस्यता
पूर्व डीआइजी केके चौधरी सहित भाजपा और सपा के कई नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सिद्धार्थनगर की राष्ट्रीय जन सरदार पार्टी का भी कांग्रेस में विलय हो गया।

HighLights
पूर्व डीआइजी केके चौधरी कांग्रेस में शामिल हुए।
भाजपा, सपा के नेता भी कांग्रेस में शामिल हुए।
राष्ट्रीय जन सरदार पार्टी का कांग्रेस में विलय हुआ।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सीतापुर निवासी पूर्व डीआइजी केके चौधरी ने बुधवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित समारोह में कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने पूर्व डीआइजी सहित भाजपा नेता मनोज कुमार चौहान, हरवंश सिंह चौहान, सपा के प्रदेश सचिव सुनील कुशवाहा को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
वहीं, सिद्धार्थनगर की राष्ट्रीय जन सरदार पार्टी के अध्यक्ष हेमन्त चौधरी ने अपनी पार्टी का कांग्रेस पार्टी में विलय करने की घोषणा की। उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरव सिंह सहित 32 प्रधान एवं 17 बीडीसी सदस्यों ने भी कांग्रेस का दामन थामा।
