Move to Jagran APP

पूर्व CM कल्याण सिंह की हालत में सुधार, हाल जानने SGPGI पहुंचे BJP यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का बुधवार को हालचाल लिया। कल्याण सिंह की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 07 Jul 2021 10:01 PM (IST)Updated: Wed, 07 Jul 2021 10:02 PM (IST)
पूर्व CM कल्याण सिंह की हालत में सुधार, हाल जानने SGPGI पहुंचे BJP यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल लिया।

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का बुधवार को हालचाल लिया। कल्याण सिंह की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। उनकी हालत दवाओं से ही काफी बेहतर हो रही है। लिहाजा, डॉक्टरों की टीम ने उनका आपरेशन करने का प्लान अभी टाल दिया है।

loksabha election banner

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआइ) में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत स्थिर है। उनका रक्तचाप और ब्लड शुगर नियंत्रण में है। शरीर में संक्रमण भी धीरे-धीरे कम हो रहा है। उन्हें बीती चार जुलाई को सीसीएम (क्रिटिकल केयर मेडिसिन) डिपार्टमेंट के आइसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) में भर्ती किया गया था। वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम उनके उपचार का निरीक्षण कर रही है। मंगलवार की तुलना में बुधवार को उनकी स्थिति में भी सुधार है। कल्याण सिंह को शनिवार देर रात लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत गंभीर होने के बाद रविवार शाम संजय गांधी पीजीआइ में शिफ्ट किया गया।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दोपहर में कल्याण सिंह का हाल जानने संस्थान पहुंचे थे। कल्याण सिंह यहां सीसीएम के आइसीयू मे भर्ती हैं। मुख्यमंत्री के सामने उन्होंने आंखें खोलीं और 'कैसे हैं ' पूछने पर हल्की प्रतिक्रिया भी दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोमवार को उनके स्वास्थ्य जानकारी ली थी। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से फोन पर वार्ता कर उनकी बेहतर देखभाल का निर्देश भी दिया।

निदेशक प्रो. आरके धीमन के मुताबिक, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री का रक्तचाप, हृदय गति इत्यादि इस समय काफी नियंत्रण में है। कल्याण सिंह के इलाज के लिए नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी और न्यूरो ऑटोलॉजी के विशेषज्ञों का एक पैनल बनाया गया है। इस पैनल में उपरोक्त विभाग के प्रमुख शामिल हैं। पैनल की निगरानी स्वंय संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमान और सीएमएस प्रो गौरव अग्रवाल कर रहे हैं। कल्याण सिंह के ब्लड मार्कर पर भी नजर रखी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.