Move to Jagran APP

Mulayam Singh Yadav Health Update : पूर्व मुख्‍यमंत्री सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर

Mulayam Singh Yadav Health Update बीती सात अगस्त को पेट में दर्द की शिकायत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 08:53 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 06:36 AM (IST)
Mulayam Singh Yadav Health Update : पूर्व मुख्‍यमंत्री सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर
Mulayam Singh Yadav Health Update : पूर्व मुख्‍यमंत्री सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर

लखनऊ, जेएनएन। Mulayam Singh Yadav Health Update : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर है। मेदांता लखनऊ में उनका इलाज जारी है। यूरेनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन को ठीक करने में अभी कुछ वक्त लगेगा। अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की हालत ठीक हो रही है। कोई घबराने की बात नहीं है। यूरेनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन जांच में पाया गया था। इसके लिए एंटीबायो टिक की डोज दी जा रही है। समय-समय पर जांच कर इंफेक्शन का स्तर पता किया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत की निगरानी कर रही है। अभी दो दिन तक अस्पताल में और भर्ती रहेंगे।

loksabha election banner

बता दें, बीती सात अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। गौरतलब है क‍ि 80 वर्षीय पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की प‍िछले कई महीनों से तबीयत खराब चल रही है। उनके पेट में लगातार तकलीफ बनी हुई है। प‍िछले कुछ महीनों में उनको कई बार लोह‍िया संस्‍थान और मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.