विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paddy Purchase In UP: खाद्य मंत्री सतीश चन्द्र के न‍िर्देश, धान बेचने वाले किसानों को 48 घंटे में करें भुगतान

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Wed, 19 Oct 2022 08:41 AM (IST)

नई धान खरीद नीति के अनुसार इस बार प्रदेश में 4000 क्रय केंद्रों के माध्यम से 73 लाख टन खान ...और पढ़ें

Paddy Purchase In UP धान बेचने वाले किसानों को 48 घंटे में करें भुगतान
Paddy Purchase In UP धान बेचने वाले किसानों को 48 घंटे में करें भुगतान

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। Paddy Purchase In UP खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान बेचने वाले किसानों को 48 घंटे के अंदर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने धान खरीद में 15 से 20 क्विंटल तक धान बेचने वाले लघु व सीमांत किसानों को प्राथमिकता देने के लिए कहा है। यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि किसानों को क्रय केंद्रों पर धान बेचने में कोई कठिनाई न हो।

दो लाख से अध‍िक क‍िसानों ने धान खरीद के ल‍िए कराया पंजीकरण

  • पश्चिमी उप्र में जहां पहली अक्टूबर से धान खरीद शुरू हो चुकी है, वहीं पूर्वी उप्र में एक नवंबर से धान खरीद चालू होगी। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के अन्दर कृषक के पंजीयन का सत्यापन पूर्ण करा लिया जाये तथा वास्तविक उपज का सत्यापन शीघ्रता से किया जाए।
  • समस्त क्रय केन्द्रों का लगातार निरीक्षण कराया जाए तथा किसानों की समस्याओं का समय से निराकरण कराया जाए।
  • प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद वीना कुमारी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 4000 क्रय केंद्रों के सापेक्ष 3596 क्रय केंद्र जिलाधिकारियों द्वारा अनुमोदित किये गए हैं।
  • धान खरीद के लिए अब तक 262763 किसानों ने पंजीकरण कराया है जिसके सापेक्ष 89000 किसानों का सत्यापन हो गया है।
  • प्रमुख सचिव ने बताया कि अब तक 315 किसानों से 1614 टन धान की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1635 राइस मिलों की ओर से आनलाइन आवेदन किया गया है, जिनमें से 1398 राइस मिलों में ब्लेंडर स्थापित हैं तथा 1204 राइस मिलें सार्टेक्स युक्त हैं। 3241 क्रय केंद्रों, 1486 राइस मिलों व 208 भंडारण डिपो की जियो टैगिंग करायी गई है। खरीद के लिए 1.23 लाख गांठ जूट बोरे उपलब्ध हैं।

क‍िसानों से 73 लाख टन धान खरीदेगी सरकार

बता दें क‍ि प्रदेश सरकार ने क‍िसानों से 73 लाख टन धान खरीदने का फैसला क‍िया है। इसके ल‍िए प्रदेश में 4000 क्रय केंद्र स्थापित किये जाएंगे। सामान्य श्रेणी का धान 2040 और ग्रेड-ए श्रेणी का 2060 रुपये प्रति क्विंटल के ह‍िसाब से खरीदा जाएगा।