Move to Jagran APP

Fog in Lucknow : बर्फीली हवा ने बढ़ाई गलन, कोहरे ने धीमी की ट्रेनों और विमानों की रफ्तार Lucknow News

बर्फीली हवा ने गलन बढ़ा दी है। कोहरे के कारण लखनऊ आने वाली ट्रेनों और विमानों का संचालन रविवार को भी प्रभावित रहा।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 08:51 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 08:51 AM (IST)
Fog in Lucknow : बर्फीली हवा ने बढ़ाई गलन, कोहरे ने धीमी की ट्रेनों और विमानों की रफ्तार Lucknow News
Fog in Lucknow : बर्फीली हवा ने बढ़ाई गलन, कोहरे ने धीमी की ट्रेनों और विमानों की रफ्तार Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में ठंड का प्रकोप बरकरार रहा है। बर्फीली हवा ने गलन बढ़ा दी है। वहीं शहर में प्रदूषण का ग्राफ भी बढ़ गया है। ऐसे में सांस रोगियों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। राजधानी के अस्पतालों में सांस संबंधी रोगी बढ़ गए हैं। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। पहाड़ों से आ रही हवा मैदानी इलाकों को कंपा रही हैं। सुबह कोहरा छाया रहा। वहीं दिन में निकली धूप बेअसर रही।

loksabha election banner

दोपहर बाद राजधानी को धुंध ने आगोश में ले लिया। शहर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह भी सामान्य से एक डिग्री कम रहा। इसके अलावा गोरखपुर, बहराइच, बरेली में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम दर्ज किया गया।

357 रिकॉर्ड किया एक्यूआइ

राजधानी का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) गड़बड़ा गया है। हाल में बारिश के वक्त 300 से नीचे पहुंचा एक्यूआइ रविवार को 357 रिकॉर्ड किया गया। वहीं दिल्ली का रविवार को एक्यूआइ 348 रहा। इसके अलावा देश में सबसे अधिक प्रदूषित हरियाणा का बल्लभगढ़ रहा। यहां का एक्यूआइ 421 दर्ज किया गया। साथ ही ग्रेटर नोएडा का एक्यूआइ 377 व कानपुर का एक्यूआइ 359 दर्ज किया गया।

ट्रेनों और विमानों की रफ्तार प्रभावित 

वहीं, कोहरे के कारण लखनऊ आने वाली ट्रेनों और विमानों का संचालन रविवार को भी प्रभावित रहा। ट्रेनों का संचालन दो घंटे से सात घंटे तक प्रभावित रहा। वहीं, विमान अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से टेक ऑफ हो सके। इस कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।

रेलवे कंट्रोल के मुताबिक आनंद विहार मालदाटाउन एक्सप्रेस चार घंटे, मरुधर एक्सप्रेस पौने सात घंटे, पोरबंदर मोतिहारी एक्सप्रेस तीन घंटे, इंदौर राजेंद्रनगर एक्सप्रेस करीब पौने पांच घंटे, सरयू यमुना एक्सप्रेस सवा चार घंटे, बाघ एक्सप्रेस दो घंटे, फरक्का एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस ढाई घंटे, लोकमान्य तिलक गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस पांच घंटे विलंब से आई। इसी तरह नई दिल्ली लखनऊ एसी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, बेगमपुरा एक्सप्रेस सवा घंटे देरी से लखनऊ पहुंची। उधर, लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की लाइट 6ई-114 एक घंटे लेट रवाना हुई। इंडिगो की ही 6ई-5004 करीब बीस मिनट, इंडिगो की 6ई-306 करीब दो घंटे की देरी से उड़ान भर सकी। जबकि दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-5003 आधे घंटे देरी से पहुंची। इंडिगो की 6ई-943 एक घंटे 52 मिनट की देरी से चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर लैंड हो सकी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.