Move to Jagran APP

कोहरे के कारण लखनऊ-दिल्ली की फ्लाइट घंटों लेट, 4 फ्लाइट रद

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्री परेशान है। आज लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट तीन-तीन घंटे लेट हैं। यही हाल दिल्ली से लखनऊ आने वाली फ्लाइट्स का भी है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 02 Dec 2016 09:30 AM (IST)Updated: Fri, 02 Dec 2016 04:07 PM (IST)
कोहरे के कारण लखनऊ-दिल्ली की फ्लाइट घंटों लेट, 4 फ्लाइट रद
कोहरे के कारण लखनऊ-दिल्ली की फ्लाइट घंटों लेट, दो फ्लाइट रद्द

लखनऊ (जेएनएन)। ठंड ने आगमन के साथ ही सड़क, रेल तथा हवाई यातायात को बाधित कर दिया है। कोहरे के कारण रेल के साथ ही फ्लाइट की घंटों विलंबित हैं। सड़क पर भी वाहनों का दुर्घटना में कोहरे के कारण ही इजाफा हुआ है।

loksabha election banner

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्री परेशान है। आज लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट तीन-तीन घंटे लेट हैं। यही हाल दिल्ली से लखनऊ आने वाली फ्लाइट्स का भी है।

लखनऊ से दिल्ली जाने वाली जेट की फ्लाइट 9 W- 2438 फ्लाइट 3 घण्टे लेट है। यह फ्लाइट आठ बजे सुबह जाती है।

देखें तस्वीरें : कोहरे का कारण वेस्ट यूपी में जनजीवन प्रभावित

इसी तरह ही लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI- 412 तीन घंटे लेट है। जेट एयर की दिल्ली-लखनऊ फ्लाइट 9W -2443 फ्लाइट 2.30 घण्टे लेट है। एयर इंडिया की दिल्ली लखनऊ फ्लाइट AI- 411 फ्लाइट भी दो घंटे लेट हो गई है।

इंडिगो की लखनऊ-दिल्ली फ्लाइट कोहरे से लेट, 6E-685 इंडिगो 2.20 मिनट अमौसी एयरपोर्ट पर लेट। इंडिगो की लखनऊ-दिल्ली फ्लाइट कोहरे से लेट, 6E-733 फ्लाइट 1.30 घण्टे लेट। इंडिगो की हैदराबाद-लखनऊ फ्लाइट 1 घंटे लेट, 6E-732 फ्लाइट अमौसी एयरपोर्ट पर कोहरे से लेट।

दो फ्लाइट कोहरे से रद्द

लखनऊ एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट कोहरे से रद्द। 6E-769 इंडिगो लखनऊ दिल्ली फ्लाइट, 6E-541 इंडिगो लखनऊ बैंगलुरु फ्लाइट रद्द।

शाम की दो फ्लाइट रद्द

लखनऊ एयरपोर्ट पर आज शाम की दो फ्लाइटे रद्द....6E-515 दिल्ली-लखनऊ फ्लाइट रद्द....6E-633 लखनऊ दिल्ली फ्लाइट रद्द

यह भी पढ़ें- कोहरे की चपेट में लखनऊ सहित पश्चिमी यूपी के शहर

यह भी पढ़ें- कोहरे के कारण बस व कार की भिड़ंत में एक दर्जन घायल, चार गंभीर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.