Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लखनऊ कार्यालय में भी भाजपा की पैठ ! कांग्रेस मुख्यालय के कमरे में मिले भाजपा के झंडे

BJP Flags Found In UPCC Office In Lucknow लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय माल एवेन्यू में भाजपा के झंडे मिले हैं। प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कांग्रेस के पूर्व नेता जीशान हैदर ने इस घटना का एक वीडियो ट्वीट किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 24 Jul 2022 11:45 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jul 2022 11:45 AM (IST)
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लखनऊ कार्यालय में भी भाजपा की पैठ ! कांग्रेस मुख्यालय के कमरे में मिले भाजपा के झंडे
BJP Flags Found In UPCC Office In Lucknow : लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की पतली होती हालत के बीच भारतीय जनता पार्टी की पैठ बढ़ती जा रही है। लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मुख्यालय के कमरे में भारतीय जनता पार्टी के झंडे मिले हैं। इस प्रकरण पर कांग्रेस के नेताओं ने तो चुप्पी साध रखी है, लेकिन भाजपा के नेता भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के लोकसभा में सिर्फ एक सदस्य तथा विधानसभा में दो सदस्य पर सीमित हो जाने के बाद विधान परिषद तथा राज्यसभा में सख्या शून्य है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश में कांग्रेस को जीवंत करने का प्रयास करने में विधानसभा चुनाव 2022 में 403 सीट पर प्रत्याशी उतारे तब भी दो ही जीत सके। अब तो कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में भी भीतरघात हो गई है।

लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय माल एवेन्यू में भाजपा के झंडे मिले हैं। इस प्रकरण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कांग्रेस के पूर्व नेता जीशान हैदर ने इस घटना का एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता खड़े नजर आ रहे हैं।

कमरे में कर्सियों पर भाजपा के झंडों को देख यह सभी बेहद आश्चर्य में हैं। कांग्रेस के नेता इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। जिनके पास इस कार्यालय की देखरेख की जिम्मेदारी है, वह भी काफी हैरान हैं। इस प्रकरण पर एक युवा नेता ने कहा कि इस घटना का पता लगाया जा रहा है, हो सकता है यह किसी की साजिश हो।

सोशल मीडिया पर कांग्रेस के दफ्तर में भाजपा के झंडे के वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में भी है। अब इस प्रकरण पर कांग्रेस के साथ ही भाजपा के नेताओं की भी प्रतिक्रिया का इंतजार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.