वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल के साथ योगी आदित्यनाथ सरकार के पांच मंत्रियों का इस्तीफा
वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने बढ़ती उम्र तथा स्वास्थ्य कारणों से अपना इस्तीफा दिया है जबकि अन्य चार ने मंत्री पद छीने जाने की संभावना के कारण पद छोड़ा है।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 20 Aug 2019 04:12 PM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2019 04:23 PM (IST)
लखनऊ, जेएनएन। योगी आदित्यनाथ सरकार के बुधवार से होने वाले पहले मंत्रिमंडल विस्तार से पहले पांच मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दे दिया है। इनमें तीन कैबिनेट तथा दो राज्य मंत्री हैं।
वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने बढ़ती उम्र तथा स्वास्थ्य कारणों से अपना इस्तीफा दिया है, जबकि अन्य चार ने मंत्री पद छीने जाने की संभावना के कारण पद छोड़ा है। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल के अलावा लोकसभा चुनाव में अम्बेडकरनगर से हारने वाले सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा व खेल एवं कौशल विकास मिशन मंत्री चेतन चौहान कैबिनेट मंत्री हैं।
इनके अलावा बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल व राज्य मंत्री स्वाति सिंह ने भी अपना-अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री के पास भेज दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें