Move to Jagran APP

आफिसर ही नहीं अब बार्डर पर दुश्मनों से माेर्चा लेंगी बेटियां, आज से सेना में लड़कियों की भर्ती शुरू

मिलिट्री पुसिल में आज से लड़कियां भी कर सकेंगी ऑनलाइन आवेदन सेना में भी शामिल होंगी लड़कियां।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 25 Apr 2019 10:35 AM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2019 09:40 PM (IST)
आफिसर ही नहीं अब बार्डर पर दुश्मनों से माेर्चा लेंगी बेटियां, आज से सेना में लड़कियों की भर्ती शुरू
आफिसर ही नहीं अब बार्डर पर दुश्मनों से माेर्चा लेंगी बेटियां, आज से सेना में लड़कियों की भर्ती शुरू

लखनऊ, [निशांत यादव]। सेना में भर्ती होने की हसरत रखने वाली देश की लाखों बेटियों के लिए गुरुवार की सुबह नए युग की साक्षी बनेगी। पहली बार वे भारतीय सेना में जवान बनेंगी। मिलिट्री पुलिस में सैनिक जनरल ड्यूटी की भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 25 अप्रैल को खुलेगा। बेटियां आठ जून तक joinindian.nic.in

loksabha election banner

 पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगी। सेना उनको पंजीकृत ईमेल पर प्रवेश पत्र जारी करेगी।

मिलिट्री पुलिस में 100 महिला जवानों की भर्ती की प्रक्रिया जुलाई से सितंबर तक पूरी की जाएगी। ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाली बालिकाओं के लिए लखनऊ, अंबाला, जबलपुर, बेंगलुरु और शिलांग में भर्ती रैली होगी। मिलिट्री महिला पुलिस में भर्ती के लिए आयु साढ़े 17 से 21 साल रखी गई है। उनका जन्म एक अक्टूबर 1998 से एक अप्रैल 2002 के बीच होना चाहिए। भर्ती के लिए उनकी ऊंचाई 142 सेमी और न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 45 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल जरूरी है।

ऑनलाइन पंजीकरण के बाद एक कटऑफ जारी की जाएगी। इसमें रिक्त पदों के अनुसार ही 10वीं में अधिक अंक पाने वाली बेटियों को एडमिट कार्ड पहले भेजे जाएंगे।

समान अंक हासिल होने पर अधिक उम्र को वरीयता दी जाएगी। वहीं, सेना के दिवंगत जवानों की प}ियों के लिए भर्ती की अधिकतम आयु 30 वर्ष होगी। एमबीबीएस धारक सरकारी डॉक्टर से जारी गर्भवती न होने का प्रमाण पत्र रैली स्थल और फिर चयन के बाद ट्रेनिंग सेंटर में भी देना होगा। रैली में सफल अभ्यर्थियों के लिए कॉमन एंट्रेस एग्जाम होगा। इसमें निगेटिव मार्किंग की जाएगी। अविवाहित बालिकाओं के लिए सरपंच या सभासद से छह माह के भीतर बनाया हुआ अविवाहित होने का प्रमाण पत्र देना होगा।

मैदान में इतना दिखाना होगा दमखम

भर्ती रैली में 1.6 किलोमीटर की दौड़ होगी। इस दौड़ को 7:30 मिनट में पूरा करने पर ग्रुप एक और आठ मिनट में दौड़ पूरा करने पर ग्रुप दो में रखा जाएगा। साथ ही 10 फीट की लॉन्ग जंप और तीन फीट ऊंची हाईजंप में सफल होना पड़ेगा। सेवारत जवान और पूर्व सैनिक के साथ वीर नारी की बेटियों, दिवंगत जवान की प}ी को ऊंचाई में दो सेमी और वजन में दो किलोग्राम की छूट मिलेगी। जबकि, लिखित परीक्षा में 20 अंक का बोनस दिया जाएगा। इसी तरह एनसीसी ए सर्टिफिकेट बेटियों को पांच और बी सर्टिफिकेट को 10 नंबर का बोनस अंक मिलेगा। जबकि, सी सर्टिफिकेट बेटियों को लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी।

25 अप्रैल से आठ जून तक होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लखनऊ, अंबाला, जबलपुर, बेंगलुरु और शिलांग में होंगी भर्ती रैलियां


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.