Move to Jagran APP

चांद के दीदार को टिकी रहीं आसमान पर निगाहें, शुक्रवार को पहला रोजा

रमजान मुबारक का चांद आज नहीं दिखाई दिया। रमजान की पहली तारीख शुक्रवार को होगी। शिया-सुन्नी दोनों चांद कमेटी ने देर रात 29 का चांद न दिखने का एलान कर दिया है। चांद के दीदार के लिए शाम से ही लोगों की नजरें आसमान पर टिकी रहीं। रमजान का चांद

By Nawal MishraEdited By: Published: Wed, 17 Jun 2015 09:04 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jun 2015 09:11 PM (IST)
चांद के दीदार को टिकी रहीं आसमान पर निगाहें, शुक्रवार को पहला रोजा

लखनऊ। रमजान मुबारक का चांद आज नहीं दिखाई दिया। रमजान की पहली तारीख शुक्रवार को होगी। शिया-सुन्नी दोनों चांद कमेटी ने देर रात 29 का चांद न दिखने का एलान कर दिया है। चांद के दीदार के लिए शाम से ही लोगों की नजरें आसमान पर टिकी रहीं। रमजान का चांद देखने के लिए मरकजी चांद कमेटी की ऐशबाग ईदगाह में और शिया चांद कमेटी की ओर से अकबरी गेट के इमामबाड़ा जन्नतमआब सैयद तकी साहब में चांद देखने लोगों की भीड़ जुटी रही। दूरबीन से काफी देर तक चांद पर नजरें लगी रहीं, लेकिन रमजान का चांद नहीं नजर आया। देर रात शिया-सुन्नी दोनों ही चांद कमेटी ने चांद दिखाई न देने का एलान कर दिया। मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि बुधवार को चांद नहीं दिखाई दिया, न किसी से चांद होने की पुष्टि हो सकी। पहला रोजा शुक्रवार को होगा। शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने भी गुरुवार को चांद रात होने का एलान किया। कहा कि 30 तारीख के हिसाब से शुक्रवार से रमजान शुरू होगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.