Move to Jagran APP

ओवरटेक करने के चक्कर में विवाद, कांग्रेस नेता की कार पर फायरिंग

निगोहां टोल प्लाजा पर हुई घटना, अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट। कारों के काफ‍िले को ओवर टेक करने पर आरोपिताें पीछा करके की फायंरिंग।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 12:04 PM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 12:04 PM (IST)
ओवरटेक करने के चक्कर में विवाद, कांग्रेस नेता की कार पर फायरिंग
ओवरटेक करने के चक्कर में विवाद, कांग्रेस नेता की कार पर फायरिंग

लखनऊ, जेएनएन। ओवरटेक करने के विवाद में शुक्रवार रात निगोहां टोल प्लाजा के पास स्कार्पियो सवार कांग्रेस नेता से कार सवारों से विवाद हो गया। विवाद के दौरान कार सवारों ने स्कार्पियो पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने कांग्रेस नेता की तहरीर पर अज्ञात कार सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

prime article banner

थाना प्रभारी के मुताबिक स्कार्पियो सवार दो लोगों में एक ने बताया कि वह मिर्जापुर यूथ कांग्र्रेस के जिला सचिव इमरान खान और उनके साथी प्रदेश महासचिव सतीश मिश्रा हैं। इमरान के मुताबिक, वह साथी सतीश के साथ शुक्रवार रात स्कार्पियो से मिर्जापुर जा रहे थे। टोल प्लाजा के पास कार सवारों का एक काफिला निकला। उन्‍होंने काफिले को ओवरटेक कर आगे निकलने का प्रयास किया।

ओवर टेक करके वह आगे बढ़े तो कार सवारों ने उनका पीछा किया। एकाएक कार सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि हम दोनों बाल-बाल बच गए। रफ्तार बढ़ाई तो टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ते हुए आगे निकले और एक  लिंक रोड पर घुस गए। पुलिस को सूचना देकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्राभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर सीसी कैमरे से काफिले की कारों के नंबर निकाल कर उनकी पड़ताल की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.