Move to Jagran APP

रायबरेली में विहिप के मंत्री के घर के सामने दागे गोले और की फायरिंग, फैलाई दहशत

कोतवाल अरुण कुमार सिंह समेत कस्बा इंचार्ज महेश यादव मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। इस दौरान सीसी कैमरे के फुटेज खंगाले। तभी गांव के काफी लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और जिसमें कुछ लोगों ने पुलिस के सामने ही अराजकता फैलाने का प्रयास करने लगे।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 11:59 AM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 11:59 AM (IST)
रायबरेली में विहिप के मंत्री के घर के सामने दागे गोले और की फायरिंग, फैलाई दहशत
अराजक तत्वों ने उनके दरवाजे गोले दागे व हवाई फायरिंग की।

रायबरेली, जेएनएन। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री के घर के बाहर अराजक तत्वों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य गोले दागे व हवाई फायरिंग की। घटना रविवार की रात लगभग 10 बजे की बताई गई है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे नरपत मजरे कुम्हड़ौरा निवासी एवं विहिप के प्रांत मंत्री रामगोपाल त्रिपाठी रविवार की रात लगभग 10 बजे लालगंज से अपने घर जा रहे थे। तभी अराजक तत्वों ने उनके दरवाजे गोले दागे व हवाई फायरिंग की। घर से सूचना मिलने पर वह तत्काल भाजपा से जुड़े किसान नेता रमेश सिंह के साथ अपने घर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी।

loksabha election banner

कोतवाल अरुण कुमार सिंह समेत कस्बा इंचार्ज महेश यादव मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। इस दौरान सीसी कैमरे के फुटेज खंगाले। तभी गांव के काफी लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और जिसमें कुछ लोगों ने पुलिस के सामने ही अराजकता फैलाने का प्रयास करने लगे। सख्ती के बाद सभी मौके से रफूचक्कर हो गए। विहिप प्रांत मंत्री ने बताया कि उनका एक नाली का विवाद चल रहा है। उनकी भूमिधरी जमीन से कुछ लोग अपने घरों का पानी जबरन निकाल रहे हैं।

इसकी शिकायत पर शनिवार को उपजिलाधिकारी जीत लाल सैनी समेत लोक निर्माण विभाग व राजस्व विभाग की टीम मौके पर आई थी। निरीक्षण करने के बाद ग्राम सभा की खाली भूमि से नाली निकाल दी गई थी। इसी मामले में शनिवार की रात उनके दरवाजे चल रहे निर्माण कार्य का एक पिलर अराजकतत्वों ने गिरा दिया था। पुलिस को 10 लोगों के विरुद्ध शिकायती पत्र दिया था। कोतवाल अरुण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.