विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ के ऐश प्लाजा अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर लगी आग, 2BHK फ्लैट का सामान जलकर खाक

Published: Fri, 26 Dec 2025 08:32 AM (IST)

अलीगढ़ के ऐश प्लाजा अपार्टमेंट में चौथी मंजिल पर आग लगने से एक 2BHK फ्लैट का सामान जलकर खाक हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अलीगढ़ के ऐश प्लाजा अपार्टमेंट में आग

  2. चौथी मंजिल पर स्थित 2BHK फ्लैट में लगी आग

  3. आग में फ्लैट का सारा सामान जलकर खाक

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। सिविल लाइन क्षेत्र के ऐश प्लाजा अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर स्थित टूबीएचके फ्लैट में गुरुवार की देर रात अचानक आग लग गई। आग की सूचना पर थाना पुलिस व दमकल टीम पहुंच गई।

फर्नीचर व इलेक्ट्रानिक सामानों में आग लगने से आग काफी भड़क चुकी थी। गनीमत रही कि उस वक्त फ्लैट में कोई था नहीं। लेकिन अफरा तफरी का माहौल हो गया था। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

यह फ्लैट गयासुद्दीन आजाद का है। इसमें एएमयू का बीटेक का छात्र हम्माद किराए पर रहता था। वह फ्लैट बंद कर कहीं चला गया था। तभी देर रात अचानक आग लग गई। आग जब आसपास के लोगों ने देखी तो फौरन पुलिस को सूचित किया। दमकल टीम भी पहुंच गई।

बन्नादेवी से दो, पुलिस लाइन से एक व एक गाड़ी तालानगरी से पहुंची। गेट तोड़कर टीम अंदर घुसी। लकड़ी व इलेक्ट्रानिक सामानों में आग लगने से आग बेकाबू हो गई थी। हालांकि करीब 25 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया।

एफएसओ संजीव कुमार सिंह ने बताया कि किचिन में आग नहीं लगी थी। कमरे में दीवार व सीलिंग में आग थी, इससे लग रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। आग में सोफा, बेड व बिजली चलित उपकरण जले हैं। अहतियातन सिलिंडर बाहर निकाल लिया गया था।